[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार शिशिया हाट की शेड पर अवैध कब्जा, व्यापारी व ग्रामीणों में आक्रोश

शिशिया हाट की शेड पर अवैध कब्जा, व्यापारी व ग्रामीणों में आक्रोश

0
शिशिया हाट की शेड पर अवैध कब्जा, व्यापारी व ग्रामीणों में आक्रोश

– सोमवार व शुक्रवार को लगने वाली बड़ी हाट की व्यवस्था चरमरायी प्रशासन से कार्रवाई की मांग कोढ़ा प्रखंड की विषहरिया पंचायत स्थित शिशिया हाट में सार्वजनिक उपयोग के लिए निर्मित शेड पर कथित अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस कब्जे के कारण हाट में खरीद-बिक्री करने वाले छोटे दुकानदारों, किसानों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय स्तर पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है. लोग प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं. शिशिया हाट सप्ताह में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को बृहद स्तर पर लगती है. इन दोनों दिनों में आसपास के कई गांवों से किसान अपनी उपज लेकर पहुंचते हैं. सैकड़ों की संख्या में अस्थायी दुकानदार सब्जी, अनाज, कपड़ा, घरेलू सामान और पशु उत्पादों की बिक्री करते हैं. हाट क्षेत्र में बनाई गई शेड का उद्देश्य धूप व बारिश से बचाव कर व्यवस्थित व्यापार सुनिश्चित करना था. लेकिन आरोप है कि कुछ लोगों ने इस सार्वजनिक शेड पर कब्जा जमा लिया है. अस्थायी दुकानदारों को अपनी दुकानें लगाने में कठिनाई हो रही है. कई दुकानदारों को खुले आसमान के नीचे व्यापार करना पड़ रहा है. जिससे मौसम की मार झेलनी पड़ती है. ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से सार्वजनिक सुविधा के लिए बनाई गई संपत्ति पर कब्जा होना दुर्भाग्यपूर्ण है. यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो हाट की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है. व्यापारियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कब्जा हटाया जाय तथा शिशिया हाट की व्यवस्था को पूर्ववत बहाल किया जाय. ताकि सोमवार और शुक्रवार को लगने वाली इस महत्वपूर्ण हाट में व्यापार सुचारु रूप से संचालित हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel