[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार स्वच्छ व सुंदर शहर निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण

स्वच्छ व सुंदर शहर निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण

0
स्वच्छ व सुंदर शहर निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने को ले दिया बल

कटिहार

सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर शनिवार को नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गयी. बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार, सभी वार्ड पार्षद, निगम के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें.

बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाना तथा एसडब्ल्यूएम नियम 2026 के प्रावधानों की जानकारी जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाना था. इस दौरान स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार ने विस्तृत प्रस्तुति के माध्यम से सभी वार्ड पार्षदों को नियमों के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया. स्वच्छता पदाधिकारी ने बताया कि एसडब्ल्यूएम रूल 2026 के तहत घरों, दुकानों एवं संस्थानों में कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण (गीला सूखा, सेनेटरी वेस्ट, घरेलू खतरनाक कचरा अलग-अलग करना) अनिवार्य है. इसके अलावा खुले में कचरा फेंकने, जलाने तथा सार्वजनिक स्थलों को गंदा करने पर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है. नियमों के अनुसार नगर क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नागरिकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और स्थानीय निकायों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं. बैठक में वार्ड पार्षदों से अपील की गई कि वे अपने-अपने वार्डों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें तथा कचरा पृथक्करण, निर्धारित स्थानों पर कचरा निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण संबंधी नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें. साथ ही नगर निगम के चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया गया. महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए नागरिकों से स्वच्छता नियमों का पालन करने की अपील की. नगर आयुक्त संतोष कुमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि एसडब्ल्यूएम रूल 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन से शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी. बैठक के अंत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित विकास के प्रति सभी उपस्थित लोगों ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel