[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार नेशनल हेल्थ मिशन स्वास्थ्य कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

नेशनल हेल्थ मिशन स्वास्थ्य कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

0
नेशनल हेल्थ मिशन स्वास्थ्य कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

कटिहार. विभिन्न मांगों को लेकर नेशनल हेल्थ मिशन स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति के बाहर अपना विरोध प्रदर्शन किया. खास करके फ्रास अटेंडेंस का कर्मियों ने जमकर विरोध जताया. इसके अलावा समान काम समान वेतन को लेकर भी अपनी आवाज बुलंद की. बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मियों ने जिला स्वास्थ्य समिति पहुंचकर अपना विरोध जाताया.मौके पर एनएचएम कर्मियों ने कहा कि नियमित और संविदा कर्मियों के बीच बड़ा भेदभाव किया जा रहा है. एक तो हमारा वेतन बराबर नहीं है. जबकि जितना काम नियमित कर्मी करते हैं उतना काम हम भी करते हैं. इसके बाद अब फ्रास अटेंडेंस बनाने के लिए निर्देशित किया किया है. जो चेहरा देखकर अब अटेंडेंस बनेगा. एनएचएम कर्मियों ने कहा कि जन-जन तक स्वास्थ्य मुहैया करने को लेकर हम सुदूर इलाकों में काम करते हैं. ऐसे में कईयों का इसमें फील्ड वर्क रहता है. जिसमें फ्रास अटेंडेंस बनाना नामुमकिन सा होगा. एनएचएम कर्मियों ने कहा कि यह नियम सिर्फ एनएचएम कर्मियों के लिए ही लागू किया गया है. जबकि इस मामले में नियमित कर्मियों को दूर रखा गया है. यदि कोई भी नियम लागू हो तो सभी कर्मियों पर बराबर होनी चाहिए. एनएचएम कर्मियों ने अपना विरोध जताते हुए कहा कि हमारी मांगे हैं कि फ्रास अटेंडेंस को रद्द किया जाय या तो सभी कर्मियों पर यह लागू किया जाय. समान काम का समान वेतन लागू किया जाय, ससमय वेतन दिया जाए, तथा मूलभूत सुविधा जैसे कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पानी शौचालय मोबाइल नेटवर्क आदि की व्यवस्था की जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel