[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार भाजपा में मेहनती कार्यकर्ताओं को मिलता है सम्मान: दीपक प्रकाश

भाजपा में मेहनती कार्यकर्ताओं को मिलता है सम्मान: दीपक प्रकाश

0
भाजपा में मेहनती कार्यकर्ताओं को मिलता है सम्मान: दीपक प्रकाश

– शक्ति केंद्र व बूथ पर प्रवास कर नये लोगों को पार्टी से जोड़ने का दिया निर्देश कटिहार भाजपा जिला कार्यालय में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जिले के सभी भाजपा संगठनात्मक 34 मंडल की बैठक हुई. बैठक में जिला के सभी पदाधिकारी मंच मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री शामिल हुए. राज्यसभा सांसद सह बिहार प्रदेश सह प्रभारी दीपक प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, क्षेत्रीय प्रभारी नरेश साह मौजूद थे. बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम् के साथ किया गया. पूर्व उपमुख्यमंत्री व सदर विधायक तार किशोर प्रसाद के आवास पर जिला कोर कमेटी की बैठक हुई. कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा किया गया. श्रीराय ने मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र एवं पुष्प कुछ देकर अभिनंदन और स्वागत किया. सभी 34 मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक आगामी विधानसभा चुनाव एवं मंडल स्तर पर सभी संगठन कार्य एवं मंडल कमेटी के गठन को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि दीपक प्रकाश ने उपस्थित सभी मंडल अध्यक्ष मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष जल्द से जल्द बूथ कमेटी का गठन कर मंडल के सभी शक्ति केंद्र एवं बूथ पर प्रवास कर नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें. पार्टी द्वारा दिए गये सभी कार्यों को बूथ स्तर तक करने का कार्य करें. प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने सभी मंडल अध्यक्ष से कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडल में संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं को स्वागत व अभिनंदन करें. जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में भाजपा सभी मंडल में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का कार्य करने का काम करेगी. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने आये हुए सभी 34 मंडल अध्यक्ष का पुनः मंडल अध्यक्ष बनने पर अंग वस्त्र देकर सभी का स्वागत और सम्मान करने का कार्य किया. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, संगठन पर्व सहयोगी गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुड्डू, मुकेश पासवान, रंजन झा, राघवेंद्र सिंह, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, शांति जायसवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव पासवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीरिन झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel