[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार लूट के मोबाइल के साथ चार आरोपितों को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

लूट के मोबाइल के साथ चार आरोपितों को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

0
लूट के मोबाइल के साथ चार आरोपितों को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

कटिहार. रेल थाना कटिहार कांड संख्या-151/24, धारा-392 के तहत दर्ज कांड में वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में उक्त कांड में लूटे गये मोबाइल एवं अन्य सामान के साथ चार अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. रेल थानाध्यक्ष अलाउद्दीन खान ने बताया कि इस कांड को लेकर जीआरपी ने मनसाही एवं शरीफगंज में छापेमारी कर चार आरोपित को लूटे गये मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित में टीपू सुल्तान पिता शमसाद अंसारी आमिन नगर वार्ड नंबर सात थाना मनसाही जिला कटिहार के पास से इस कांड के लूटे गये एक मोबाइल एवं अन्य चोरी का मोबाइल कुल छह मोबाइल बरामद किया गया. कासिम पिता मुरारी राय शरीफगंज के पास से चोरी का दो मोबाइल बरामद किया गया. अब्बास पिता आलम राय शरीफगंज वार्ड नं 42 के पास से चोरी का दो मोबाइल एवं नगद एक हजार रूपये बरामद किया गया है. अशफाक राय पिता आलम राय, शरीफगंज वार्ड नं 42 थाना सहायक जिला कटिहार के पास से चोरी का मोबाइल एवं कांड में लूटे हुए एक काले रंग का पिटू बैग जिसमें अन्य कागजात बरामद किया गया है. उक्त चारों अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel