[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मां पूर्णिमा देवी गौशाला में ग्राम सभा का आयोजन, लेखा जोखा किया गया प्रस्तुत

मां पूर्णिमा देवी गौशाला में ग्राम सभा का आयोजन, लेखा जोखा किया गया प्रस्तुत

0
मां पूर्णिमा देवी गौशाला में ग्राम सभा का आयोजन, लेखा जोखा किया गया प्रस्तुत

कदवा गोपाष्टमी के अवसर पर मां पूर्णिमा देवी गौशाला सोनैली में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता नरोत्तम शर्मा व मंच संचालन ललित बुबना ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता की पूजा अर्चना कर किया गया. वहां उपस्थित सभी लोगों ने गौ माता को गुड़ भी खिलाया. तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र देकर किया गया. गोपाष्टमी पर पदेन अध्यक्ष सहित प्रशासनिक पदाधिकारी अनुपस्थित रहे. कोषाध्यक्ष रंजीत बुबना ने साल भर के खर्चे का लेखा जोखा प्रस्तुत किया. गौरतलब हो कि इस गौशाला के 115 एकड़ भूमि मालद्वार स्टेट द्वारा दान में दी गयी थी. गौशाला में 90 गाय रखने का ही जगह है. अभी यहां 137 गायें हैं. सचिव लीलानंद पोद्दार ने बताया की पूरे बिहार में 86 गौशाला है. मां पूर्णिमा देवी गौशाला का तीसरा स्थान है. गौशाला में उन गायों को भी रखा जाता है जो दूध नहीं देती है. जबतक वो जीवित रहती है. तबतक उसकी सेवा गौशाला में होती है. अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई ने कहा कि गौशाला आस्था का प्रतीक है. मां पूर्णिमा देवी गौशाला के भूमि दाता को भी नमन किया. प्रबंधन कमेटी को धन्यवाद दिया कि गौशाला का रख रखाव कमेटी के सदस्यों द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से कर रखा है. बिहार में 86 गौशालाएं है. जिसमे से यही गौशाला ऐसा है. जिसमे निष्क्रिय गायों को रखा जाता है. जिसका गोबर ही सिर्फ काम में आता है. भूमि दाता वंसज रमानाथ चौधरी, जिला परिषद मुकेश पोद्दार, जदयू नेता सूरज प्रकाश राय, कमेटी के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण साह, ललित कुमार बुबना, रंजीत बुबना, सदस्य पारस जैन, संजय अग्रवाल, मुखिया सीताराम उरांव, विन्देस्वरी प्रसाद साह, राकेश बुबना, लक्ष्मी महतो, राजेश मंडल सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel