[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार गोरगामा को जल्द मिलेगा 24 घंटे बिजली आपूर्ति

गोरगामा को जल्द मिलेगा 24 घंटे बिजली आपूर्ति

0
गोरगामा को जल्द मिलेगा 24 घंटे बिजली आपूर्ति

छह महीने से रुका बिजली कनेक्शन विवाद सुलझा कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत अंतर्गत गोरगामा में बाजार फीडर से बिजली जोड़ने को लेकर पिछले छह महीनों से चला आ रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया है. इस विवाद के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ था. जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. बताया जाता है कि इस समस्या के समाधान के लिए पूर्व में भी दो बार प्रयास किए गए थे. लेकिन आपसी विवाद के चलते कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका. सोमवार को गोरगामा के ग्रामीण एकजुट होकर इस मुद्दे के स्थायी समाधान की मांग को लेकर सामने आए. ग्रामीणों की एकजुटता को देखते हुए मामले ने गति पकड़ी और तत्काल पहल शुरू की गई. नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तुरंत बिजली विभाग के एसडीओ और जेई को मामले की जानकारी दी. विभागीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सभी पक्षों के बीच बातचीत कर विवाद को सुलझा लिया गया. मुख्य पार्षद ने कहा कि अब गोरगामा में बाजार फीडर से बिजली जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले चार से पांच दिनों के भीतर इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा. जिसके बाद गोरगामा के लोगों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी. इस पहल से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि अब उन्हें बिजली की समस्या से निजात मिलेगी. दैनिक जीवन पहले की तरह सामान्य हो सकेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel