बारसोई बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार को दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का संदेश दिया.इस अवसर पर जदयू के प्रदेश युवा सचिव मो. इमरान आलम एवं प्रदेश युवा महासचिव विकास कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि रमजान का महीना आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता का प्रतीक है, ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भावना मजबूत होती है और लोगों के बीच आपसी दूरी कम होती है. रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश एवं समाज की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया. आपसी एकता की मिसाल देखने को मिली.