[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार खतरे के निशान से ऊपर बह रही है गंगा

खतरे के निशान से ऊपर बह रही है गंगा

0
खतरे के निशान से ऊपर बह रही है गंगा

कटिहार. महानंदा नदी को छोड़कर जिले के सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में फिर से वृद्धि शुरू हो गया है. गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में फिर से वृद्धि दर्ज की गयी है. बरंडी का जलस्तर एनएच 31 डूमर में लाल निशान से 71 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. दूसरी तरफ कोसी नदी का जलस्तर रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर काढ़ागोला घाट पर बढ़ रही है. यहां का जलस्तर लाल निशान से 56 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर में शुक्रवार की शाम को 27.04 मीटर दर्ज किया गया, जो शनिवार की सुबह में यहां का जलस्तर बढ़कर 27.06 मीटर हो गया है. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 30.38 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि शनिवार की सुबह में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.43 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर शुक्रवार की शाम जलस्तर 30.77 मीटर दर्ज की गयी. शनिवार की सुबह में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.80 मीटर हो गया है. बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में भी वृद्धि शुरू है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास शुक्रवार की शाम में 31.29 मीटर था. शुक्रवार की सुबह में यहां का जलस्तर 31.31 मीटर हो गया है. जबकि कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर शुक्रवार की शाम में 28.48 मीटर था. शनिवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 28.50 मीटर हो गया है.

महानंदा के जलस्तर में जारी है गिरावट

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी के जलस्तर में गिरावट जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार की शाम में महानंदा नदी का जलस्तर झौआ में 29.20 मीटर दर्ज किया गया है, जो शनिवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 29.15 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 29.18 मीटर था, जो घटकर 29.09 मीटर हो गया. कुर्सेला में शुक्रवार की शाम जलस्तर 29.31 मीटर था, जो 12 घंटे बाद शनिवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 29.25 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 26.53 मीटर था, जो 12 घंटे बाद घटकर 26.47 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर शुक्रवार की शाम में 27.20 मीटर था. शनिवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 27.14 मीटर ही रहा है. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में घट रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 28.02 मीटर रहा है. शुक्रवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 27.96 हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 27.50 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद शनिवार की सुबह में घटकर 27.44 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel