[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार नरमी के बाद भी लाल निशान स ऊपर बह रही गंगा

नरमी के बाद भी लाल निशान स ऊपर बह रही गंगा

0
नरमी के बाद भी लाल निशान स ऊपर बह रही गंगा

कटिहार. जिले के सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में शनिवार को उतार चढ़ाव रहा. शनिवार को गंगा, कोसी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में मामूली कमी दर्ज की गयी है. जबकि बरंडी का जलस्तर शांत होने के बावजूद एनएच 31 डूमर में लाल निशान से 92 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. हालांकि जलस्तर में कमी के बावजूद कोसी नदी का जलस्तर रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान से 98 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर काढ़ागोला घाट पर घट रही है. पर अभी भी डेंजर लेवल से 83 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर लाल निशान से 22 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. इन प्रमुख नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव होने से बाढ़ का पानी निचले इलाके में फैलने लगी है. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर में शुक्रवार की शाम को 27.35 मीटर दर्ज किया गया, जो शनिवार की सुबह में 27.35 मीटर ही रहा. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 30.72 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि शनिवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 30.70 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर शुक्रवार की शाम जलस्तर 31.02 मीटर दर्ज की गयी. शनिवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 30.98 मीटर हो गया है. कारी कोसी नदी के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गयी है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास शुक्रवार की शाम में 31.52 मीटर था. शनिवार की सुबह में यहां का जलस्तर 31.52 मीटर ही रहा. जबकि कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर शुक्रवार की शाम में 28.75 मीटर था. शनिवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 28.73 मीटर हो गया है.

महानंदा के जलस्तर में गिरावट

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में शुक्रवार की शाम जलस्तर 29.89 मीटर था, जो शनिवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 29.83 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 29.85 मीटर था, जो घटकर 29.79 मीटर हो गया. कुर्सेल में शुक्रवार की शाम जलस्तर 29.90 मीटर था, जो 12 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 29.80 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.07 मीटर था, जो 12 घंटे बाद घटकर 27.02 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर शुक्रवार की शाम में 27.61 मीटर था, शनिवार की सुबह में जलस्तर 27.61 मीटर ही रहा. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में घट रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 28.66 मीटर रहा है. शनिवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 28.60 हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 28.13 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद शनिवार की सुबह में घटकर 28.07 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel