[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल

0
अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल

कटिहार के समेली से रिपोर्ट,

पोठिया थाना क्षेत्र में बुधवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. सबसे दर्दनाक हादसा चांदपुर चौक के पास हुआ. तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया. रंगरा, तीनटंगा गांव निवासी चंदन कुमार ठाकुर बाइक से टीकापट्टी जा रहे थे. उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी सवार था. बाइक पर कच्चे आम का बोरा लदा हुआ था. चांदपुर चौक के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चंदन कुमार ठाकुर हाइवा में फंस गये.

हाइवा में फंसकर 100 मीटर तक घसीटाया पीड़ित

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गये. हादसे में उनका शरीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दूसरे बाइक सवार को भी चोटें आयी. घटना से नाराज ग्रामीणों ने एसएच-77 को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर यातायात बहाल कराया. इधर, एनएच-31 स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बाइक और मैजिक पिकअप की टक्कर में छोहार निवासी मनोहर यादव और नवगछिया के तेतरी निवासी सदानंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. तीसरी घटना बखरी मोड़ के पास हुई.

सड़क पर अचानक आई बकरी को बचाने के प्रयास में एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों घटनाओं के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel