[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल

0
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल

मनिहारी. मनिहारी- कटिहार मुख्य सड़क नवाबगंज लेलहा चौक के समीप दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी. घटना बुधवार देर शाम की है. इस घटना में चार लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. बाघमारा निवासी रुकमिणी देवी अपने पुत्र सागर कुमार के साथ मनिहारी से बाघमारा लौट रही थी. उसी दौरान नवाबगंज की ओर से चरवाहा विद्यालय निवासी चंदन कुमार और करण कुमार बाइक पर आ रहे थे. दोनों बाइक में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में रुक्मणि देवी, चंदन कुमार और करण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल चंदन और करण को कटिहार रेफर कर दिया गया. सूचना पर एएसआइ गौतम कुमार, संतोष कुमार, अरुण राम अस्पताल और घटना स्थल पहुंचे. मौके पर युवा समाजसेवी करण मानश मौजूद थे.

टोटो पलटने से एएनएम समेत चार घायल

कुरसेला. एनएच 31 पर बुधवार को ढावा सुतारा के समीप टोटो पलटने से दो एएनएम सहित चार घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए समेली सीएचसी पहुंचाया गया. जानकारी अनुसार सीएचसी में घायल एएनएम को उपचार बाद विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. दुर्घटना के घायलों में एएनएम प्रिति कुमारी, सोनी कुमारी सहित टोटो चालक व टोटो सवार एक यात्री शामिल बताया गया है. टोटो चालक व एक यात्री को दुर्घटना में आंशिक चोट पहुंचा था. जानकारी अनुसार सीएचसी समेली में पदस्थापित एएनएम अयोध्यागंज बाजार से समेली ड्यूटी करने जा रही थी. इसी बीच ढावा सुतारा के समीप टोटो पलटी खा गयी. टोटो पलटने से एएनएम सहित चार घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel