[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सरस्वती पूजा के लिए पूजा कमेटियों को लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य

सरस्वती पूजा के लिए पूजा कमेटियों को लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य

0
सरस्वती पूजा के लिए पूजा कमेटियों को लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य

बलरामपुर सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक का नेतृत्व अपर थानाध्यक्ष अंशु कुमारी ने की. अंचलाधिकारी अंशु आयुष व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पूजा समिति सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता थाना के सभी पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. बैठक में पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रशासन द्वारा पूजा आयोजक को यह निर्देश दिया गया कि सभी पूजा आयोजक को थाना से लाइसेंस लेना है. पूजा के दरमियान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा यदि कोई डीजे बजाते हैं तो उन पर प्रशासनिक कार्रवाई होगी. इसके साथ ही साथ मूर्ति विसर्जन के लिए निर्धारित रूट से ही जायेंगे. विसर्जन के दौरान किसी भी तरह का हंगामा नहीं करना है. किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक गीत बजाने की अनुमति नहीं होगी. प्रशासन ने पूजा पंडालों में सुरक्षा, बिजली तारों की सुरक्षित व्यवस्था, अग्निशमन के इंतजाम एवं भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने की अपील की. साथ ही अफवाह फैलाने वालों एवं शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel