अमदाबाद अमदाबाद थाना से बकरीद पर्व को लेकर बुधवार को अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकल गयी. थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाने का संदेश दिया. साथ ही शरारती तत्वों के लिए भी कड़ा संदेश है. अमदाबाद प्रखंड में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में बनाने को लेकर प्रशासन भी काफी सक्रिय है. अमदाबाद पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकली गयी. अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि गोरिया पदाधिकारी के निर्देशानुसार थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकालकर अमदाबाद बाजार होते हुए पाल टोला, हॉस्पिटल मोड़ सहित अन्य स्थानों पर भ्रमण किया गया. साथ ही शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद का त्यौहार मनाने को लेकर संदेश दिया गया. एसआई रंजीत कुमार, एसआई लालू बिन्द, एसआई विजय कुमार प्रजापति, पीएसआई सुधीर कुमार व पुलिस बल फ्लैग मार्च में शामिल थे.