[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करे, विधायक

गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करे, विधायक

0
गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करे, विधायक

– विधायक संगीता देवी ने मेंटेनेंस कार्य शीघ्र पूरा कराने पर दिया जोर, लोगों को राहत दिलाने की पहल बारसोई बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में गर्मी के दिनों में अक्सर सामने आने वाली बिजली संकट की समस्या को गंभीरता से उठाते हुए स्थानीय विधायक संगीता देवी ने विधानसभा में क्षेत्रवासियों की ओर से मजबूत आवाज बुलंद की. बिजली आपूर्ति व्यवस्था की लचर स्थिति का उल्लेख करते हुए गर्मी शुरू होने से पहले सभी आवश्यक मेंटेनेंस कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग की. विधायक ने कहा कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही तकनीकी खामियों और अधूरे रखरखाव के कारण लोगों को लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आमजन, छात्र-छात्राओं, किसानों एवं छोटे व्यवसायियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सरकार और संबंधित विभाग से आग्रह किया कि ट्रांसफार्मर, बिजली लाइन, सब-स्टेशन एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की जांच व मरम्मत कार्य पहले ही पूरा कर लिया जाए, ताकि गर्मी के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके. विधायक संगीता देवी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी है. बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा. विधानसभा में इस मुद्दे को उठाए जाने से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में बिजली व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को राहत मिलेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel