[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार यात्रियों की भीड़ के कारण कटिहार मंडल से गुजरेंगी पांच वनवे ट्रेनें

यात्रियों की भीड़ के कारण कटिहार मंडल से गुजरेंगी पांच वनवे ट्रेनें

0
यात्रियों की भीड़ के कारण कटिहार मंडल से गुजरेंगी पांच वनवे ट्रेनें

कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने पूरे क्षेत्र में सुगम यात्रा व बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पांच वनवे स्पेशल ट्रेनों के परिचालन करने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन कटिहार रेल मंडल से होकर गुजरेगी. ट्रेन संख्या 05483 अलीपुरद्वार जंक्शन- दिल्ली वनवे स्पेशल 13 दिसंबर को अलीपुरद्वार जंक्शन से 10:30 बजे रवाना होकर रविवार को दिल्ली 21:45 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव हासीमारा, दलगांव, बिन्नागुड़ी, न्यू माल जंक्शन, सिलीगुड़ी जंक्शन, बागडोगरा, आलुआबाड़ी रोड, किशनगंज, बारसोई, कटिहार, न्यू बरौनी जंक्शन, पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, इटावा जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन, गाजियाबाद आदि स्टेशनों पर किया गया है. ट्रेन संख्या 05936 डिब्रूगढ़- कोलकाता वनवे स्पेशल 13 दिसंबर को डिब्रूगढ़ से 17:20 बजे रवाना होकर सोमवार को कोलकाता 00:30 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन धेमाजी, उत्तर लखिमपुर, हारमती जंक्शन, रंगापाड़ा नॉर्थ, रंगिया, न्यू बंगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कोचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, आलुआबाड़ी रोड, किशनगंज, बारसोई, मालदा टाउन आदि स्टेशनों पर ठहरेगी. ट्रेन संख्या 05653 अगरतला- कोलकाता वन-वे स्पेशल 15 दिसंबर को अगरतला से 07:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन कोलकाता टर्मिनल 16:40 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन न्यू करीमगंज, बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, गोवालपारा टाउन, न्यू बंगाईगांव, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज आदि स्टेशनों पर ठहरेगी. ट्रेन संख्या 05650 सिलचर- कोलकाता वन-वे स्पेशल 18 दिसंबर को सिलचर से 05:00 बजे रवाना होकर अगले दिन कोलकाता 12:05 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन बदरपुर, लामडिंग, गुवाहाटी, गोवालपारा टाउन, न्यू बंगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कोचबिहार, धूपगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, आलुआबाड़ी रोड, किशनगंज, बारसोई, कुमेदपुर, मालदा टाउन आदि स्टेशनों पर ठहरेगी. ट्रेन संख्या 05958 न्यू तिनसुकिया- चेन्नई सेंट्रल वन-वे स्पेशल 18 दिसंबर को न्यू तिनसुकिया से 18:45 बजे प्रस्थान कर रविवार को चेन्नई सेंट्रल 04:30 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन डिब्रूगढ़, धेमाजी, उत्तर लखिमपुर, हारमती, रंगापाड़ा नॉर्थ, रंगिया जंक्शन, बरपेटा रोड, न्यू बंगाईगांव, कोकराझार, न्यू कोचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, आलुआबाड़ी रोड, किशनगंज, मालदा टाउन, बर्द्धमान, खड़गपुर, कटक, भुवनेश्वर, विजयनगरम जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, गूडूर जंक्शन आदि स्टेशनों पर रुकेगी. इन ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी की जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मौजूद है. एनएफ रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी इसकी जानकारी दी जा रही है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले यात्रा विवरण की जांच कर लें. कपिंजल किशोर शर्मा सीपीआरओ एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel