[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार गोरखनाथ धाम में पांच लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

गोरखनाथ धाम में पांच लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

0
गोरखनाथ धाम में पांच लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

बलिया बेलौन. श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने गोरखनाथ धाम में जल अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने के लिए बाबा से आशिर्वाद लिया. इस अवसर पर बोल-बम कांवरियों ने मनिहारी से गंगा जल भर कर पैदल बाबा गोरखनाथ धाम पहुंच कर जल अर्पित किया. रविवार की शाम से श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ होने के बाद रात भर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा. सोमवार की सुबह तक यह सिलसिला जारी रहा. इस अवसर पर एसडीओ दीक्षित श्र्वेतम, एसडीपीओ अजय कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल-बल के साथ उपस्थित रह कर श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान दिये. यहां दूर दराज से पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा सहित पड़ोसी देश नेपाल, भुटान से भी शिवभक्त पहुंचे थे. पूजा अर्चना को लेकर महिलाओं एवं युवतियों में खासा उत्साह देखा गया. बोलबम कांवरियों ने सुख शांति के लिए बाबा गोरखनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने के लिए आशीर्वाद मांगा.

केसरिया रंगों से पटा रहा गोरखनाथ धाम

बाबा गोरखनाथ धाम केसरिया रंगों से पटा रहा. ओम नमः शिवाय एवं बोल बम के जयकारे के बीच भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की. बाबा गोरखनाथ धाम में करीब पांच लाख की संख्या में शिवभक्तों ने जल अर्पित किया. रविवार के शाम से ही गोरखनाथ धाम में जल चढ़ाने को लेकर शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस अवसर पर कमेटी के सचिव पिंटू यादव, उपाध्यक्ष अक्षय सिंह, निरंजन यादव, फन्नी सिंह, देवनारायण नुनिया, सन्नी यादव, पंचा यादव, लालू दास, मिथुन यादव, राधाकांत घोष, राजू घोष, प्रशांत सिंह, बिट्टू सिंह, रामबिलास शर्मा, चन्दन यादव, गुड्डू शर्मा, कार्तिक साह, शंकर राय, शौरभ यादव, अंकित यादव, फनी दास, मिथुन साह आदि कमेटी के अन्य सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा. साथ ही प्रशासन की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त देखी गयी.

श्रावण पूर्णिमा सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर प्रशासन ने ली राहत की चैन

बलिया बेलौन. श्रावण पूर्णिमा का पर्व शांति से सौहार्द पूर्ण माहौल में सोमवार को संपन्न होने पर प्रशासन ने चैन की सांस ली है. इस अवसर पर पुलिस बलों की तैनाती के साथ साथ जगह जगह दंडाधिकारी तैनात रहे. एसडीओ दीक्षित श्र्वेतम, एसडीपीओ अजय कुमार पर पल की खबर लेते रहे. बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष दिलशाद खान, सालमारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल बल के साथ गस्ती में रहे. इस दौरान बाबा गोरखनाथ धाम में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ देखी गयी. भौनगर मुखिया सत्यनारायण यादव ने कहा की बाबा गोरखनाथ धाम की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली है. यहां जो भी श्रद्धापूर्वक जल अर्पित करते हैं. उनकी मनोकामना पूरी होती है. इसलिए श्रद्धालु की संख्या प्रत्येक बढ़ता जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel