[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार KATIHAR : 11वीं कक्षा में नामांकन को लेकर प्रथम सूची जारी

KATIHAR : 11वीं कक्षा में नामांकन को लेकर प्रथम सूची जारी

0
KATIHAR : 11वीं कक्षा में नामांकन को लेकर प्रथम सूची जारी

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट :

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर जिले के उच्चतर माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है. छात्र-छात्राएं 12 मई तक आवंटित प्लस टू विद्यालय में अपना नामांकन करा सकते हैं. जिले में करीब 260 उच्चतर माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में नामांकन लिया जाएगा, जिसमें सीटों की संख्या 25 हजार से अधिक है. समिति की ओर से कहा गया है कि प्लस टू स्कूल के प्रधानाचार्य प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकित छात्र-छात्राओं की सूची ओएफएसएस वेबसाइट पर प्रतिदिन ऑनलाइन अपडेट करेंगे. अपडेट करने की अंतिम तिथि 13 मई निर्धारित है. जबकि छात्र-छात्राएं नामांकन के बाद स्लाइड अप की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मई तक कर सकेंगे. यदि किसी छात्र-छात्राओं का प्रथम चयन सूची में नामांकन किसी भी शिक्षण संस्थान में नहीं होता है तो ऐसे छात्र-छात्राएं शिक्षण संस्थान का नया विकल्प अथवा पूर्व के विकल्प में परिवर्तन 12 तक कर सकेंगे.प्रधानाध्यापक व कर्मी नामांकन अवधि में उपस्थित रहेंगे. नामांकन के लिए काउंटर खोलने का निर्देश दिया गया है. आवश्यकतानुसार अन्य शिक्षकों को भी प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे. नामांकन के लिए पर्याप्त संख्या में काउंटरों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे कि किसी भी दिन नामांकन के लिए आवश्यकता से अधिक भीड़ नहीं हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel