[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार खाना बनाने के दौरान लगी आग, आधा दर्जन घर जले

खाना बनाने के दौरान लगी आग, आधा दर्जन घर जले

0
खाना बनाने के दौरान लगी आग, आधा दर्जन घर जले

– अग्निकांड में लाखों की संपत्ति हो गयी खाक अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद के वार्ड नंबर पांच बीच टोला में सोमवार को इफ्तार का खाना बनाने के दौरान आग लगी की घटना में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि तारीक ने बताया कि इस घटना में इसराफिल अंसारी, शाहजहान अंसारी, शमशेर अंसारी, खलील अंसारी, अयूब अंसारी, रिजवान अंसारी, ताहिर अंसारी इत्यादि का घर जल गया है. बताया कि संध्या करीब 4:30 बजे इफ्तार का खाना तैयार करने के दौरान आग लग गयी. जिसकी चपेट में उपरोक्त लोगों का घर आ गया. आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया. अग्नि पीड़ित लैला खातून, हलीमा खातून इत्यादि ने बताई कि इस अग्निकांड में उनका अनाज, बर्तन, कपड़ा, सहिता अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है. अगलगी की घटना की को देख बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं आग को बुझाने में जुट गये. कुछ देर बाद सूचना पर दमकल भी पहुंची एवं ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में लगी हुई थी. समाचार प्रेषण तक आग पर काबू पा लिया गया था. इस बीच अग्नि पीड़ितों का सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया था. सीओ स्नेहा कुमारी ने बताई की मौके पर दमकल भेजी गई है. अमीन को भी भेजा गया है. अमीन के रिपोर्ट के आधार पर तत्काल पॉलीथिन व अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जायेगी. उधर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि तारिक ने भी प्रशासन से अग्नि पीड़ितों को जल्द राहत उपलब्ध कराने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel