[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार फलका थाना बना रणक्षेत्र: उग्र भीड़ ने जमकर मचाया तांडव

फलका थाना बना रणक्षेत्र: उग्र भीड़ ने जमकर मचाया तांडव

0
फलका थाना बना रणक्षेत्र: उग्र भीड़ ने जमकर मचाया तांडव

फलका फलका थाना में संदिग्ध परिस्थिति में आरोपित युवक राकेश यादव की मौत के बाद शनिवार को पूरा फलका थाना क्षेत्र कई घंटों तक रणक्षेत्र में तब्दील रहा. इस दौरान पुलिसकर्मी भागते रहे. मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण का गुस्सा आसमान पर पहुंच गया और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गयी. आक्रोशित लोगों ने फलका बाजार के मुख्य चौक पर पहुंचकर स्टेट हाईवे को जाम कर जमकर आक्रोश्द जताया. इस दौरान प्रदर्शन कर रही भीड़ ने जमकर बवाल भी काटा. जाम हटाने पहुंची पोठिया पुलिस पर भीड़ ने हमला बोल दिया और पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. आक्रोशित युवकों ने पोठिया थाना के सिपाही संजीव कुमार रंजन की रायफल छीन ली. हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल सिपाही संजीव कुमार रंजन का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में चल रहा है. स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि जाम हटाने पहुंच रही पुलिस की टीम को भीड़ खदेड़कर ही भगा दे रही थी. गुस्साई भीड़ यहीं नहीं रुकी, बल्कि सैकड़ों की संख्या में लोग फलका थाना पहुंच और वहां जमकर उपद्रव मचाया. उग्र लोगों ने थाना परिसर में रखे लैपटॉप, कुर्सी-टेबल, बाइक और सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. थाना के वाहन को भी लाठी-डंडों से तोड़ दिया गया. हालात बिगड़ते देख थाना में मौजूद पुलिसकर्मी जान बचाकर भाग खड़े हुए. घटना की सूचना मिलने के करीब चार घंटे बाद पुलिस अधीक्षक शेखर चौधरी, कोढ़ा डीएसपी रंजन कुमार समेत पोठिया, कोढ़ा और कुर्सेला थाना की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया. पुलिस अधीक्षक शेखर चौधरी ने बताया कि गोपालपट्टी निवासी 24 वर्षीय राकेश यादव को बाइक छिनतई के आरोप में गिरफ्तार कर फलका थाना लाया गया था. शुक्रवार देर रात उसने हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. शनिवार सुबह इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई. घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष रवि कुमार राय और अनुसंधानकर्ता कुंदन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी रंजन कुमार को सौंपा गया है. एसपी ने स्पष्ट किया कि दोषी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ पुलिस पर हमला, रायफल छीनने और थाना में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel