[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार Katihar news : पूर्व कैबिनेट मंत्री का पुत्र स्मैक के साथ गिरफ्तार

Katihar news : पूर्व कैबिनेट मंत्री का पुत्र स्मैक के साथ गिरफ्तार

0
Katihar news : पूर्व कैबिनेट मंत्री का पुत्र स्मैक के साथ गिरफ्तार

फलका (कटिहार) से अली अहमद की रिपोर्ट

Katihar News : कटिहार के फलका में पुलिस ने 102.79 ग्राम स्मैक के साथ बिहार के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद रामजी दास ऋषि के पुत्र समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पूर्व मंत्री पुत्र फारबिसगंज में रोजगार सेवक है. वहीं दूसरा आरोपी खुशीलाल पहले भी स्मैक तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है. पुलिस की मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई है.

जिले के फलका थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार की सुबह 102.79 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों में अररिया के पूर्व सांसद एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामजी दास ऋषि के पुत्र सुनील कुमार भी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपितों के पास से बिना नंबर की एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.

Katihar News : वाहन जांच अभियान के दौरान मिली सफलता

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव के नेतृत्व में अनि अमर दीप सिंह एवं बीडीओ की मौजूदगी में निसुन्द्रा-गेड़ाबाड़ी मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान सुबह करीब 7:50 बजे गेड़ाबाड़ी की ओर से आ रही बिना नंबर की पीले रंग की बाइक को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगा, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेरकर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान बीडीओ की मौजूदगी में मुख्य आरोपित सुनील कुमार के पास रखे थैले से 102.79 ग्राम स्मैक बरामद की गई. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोखलापुर निवासी सुनील कुमार और पूर्णिया जिले के भवानीपुर निवासी 24 वर्षीय खुशीलाल मंडल के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, खुशीलाल मंडल स्मैक तस्करी के मामलों में पहले भी कई बार जेल जा चुका है.

बरामद स्मैक की कीमत लाखों में

पूछताछ के दौरान सुनील कुमार ने स्वयं को पूर्व मंत्री रामजी दास ऋषि का पुत्र बताया. उसने यह भी बताया कि वह फारबिसगंज में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत है. बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. इस मामले में फलका थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी. साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read : पटना-मुंगेर समेत बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, कोटा और गुजरात जाना होगा आसान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel