[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार इंटर परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा प्रारंभ, पहले दिन 7452 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

इंटर परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा प्रारंभ, पहले दिन 7452 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

0
इंटर परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा प्रारंभ, पहले दिन 7452 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

– 159 ने छोड़ी परीक्षा कटिहार जिले के कुल 52 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को इंटर परीक्षा प्रारंभ हो गयी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में इंटर परीक्षा शुरू हुई है. इंटर परीक्षा के पहले दिन विज्ञान संकाय के जीव विज्ञान व कला के लिए प्रथम पाली में दर्शन शास्त्र व दूसरी पाली में कला व कामर्स संकाय के परीक्षार्थी के लिए अर्थशास्त्र होने की वजह से परीक्षार्थियों की अपेक्षाकृत कम ही रही. जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार दोनों पालियों में कुल 7611 परीक्षार्थी को सम्मिलित होना था. 7452 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में 159 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षाबलों के साथ दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है. परीक्षा के पहले दिन कदाचार के आरोप में एक भी परीक्षार्थी के निष्कासित किये जाने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ओर से यहां नोडल पदाधिकारी तैनात कर दिया है. नोडल पदाधिकारी ने कई परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया तथा संतोष प्रकट किया. डीएम आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने भी कई केंद्रों पर जाकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. परीक्षा समाप्ति के बाद समाहरणालय के समीप बनाये गये वज्र गृह में उत्तर पुस्तिका को पहुंचा दिया गया है. उत्तर पुस्तिका का बार कोडिंग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में मंगलवार से होगी. इधर इंटर परीक्षा को लेकर शहरों में गहमागहमी की स्थिति रही. कई सड़कों पर तो जाम की स्थिति बनी रही. जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा ली गयी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मार्गदर्शिका व जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में शांतिपूर्ण, स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने की व्यवस्था की गयी है. इस बीच यह भी जानकारी मिली कि कई परीक्षा केदो में परीक्षार्थी के विलंब से आने की वजह से उसे परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी गयी. मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की हुई जांच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंटर की परीक्षा प्रारंभ हुई है. परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की जांच की गयी. मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने पर पूरी तरह रोक थी. जिन परीक्षार्थियों के पास मोबाइल था. उसे रख लिया गया. परीक्षा समाप्ति के बाद उन्हें मोबाइल लौटाया गया. परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल भी तैनात थे. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के जरिए परीक्षा की निगरानी हो रही थी. स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है. साथ ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ता टीम व अधिकारी भी जाकर परीक्षा का जायजा लेते रहे. प्रशासन ने पहले दिन की परीक्षा को कदाचार मुक्त व स्वच्छ वातावरण में संपन्न होने का दावा किया है. शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि कटिहार जिले के 52 परीक्षा केंद्र पर 7611 परीक्षार्थी के विरुद्ध 7452 परीक्षार्थी पहले दिन की परीक्षा में सम्मिलित हुए. जबकि 159 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पहली पाली में 6710 के विरुद्ध 6585 परीक्षार्थी शामिल हुए. इस पाली में 135 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. दूसरी पाली में 901 के विरुद्ध 877 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. इस पाली में 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दुल्हन की तरह सजा आदर्श परीक्षा केंद्र बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दिशानिर्देश के आलोक में कई मॉडल परीक्षा केंद्र बनाया गया।. जिनमें शहर के उत्क्रमित वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी, तिनगछिया में बने आदर्श परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा, तिलक लगा कर और टॉफी देकर किया गया. केंद्राधीक्षक दिनेश दुबे ने सभी परीक्षार्थियों को अनुशासित व भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा देने के लिए निर्देशित किया. सभी परीक्षार्थियों के आसन्न व्यवस्था की समुचित व्यवस्था के लिए हेल्प डेस्क का भी निर्माण कराया गया. जिससे किसी को सीट खोजने में कोई असुविधा न हो. परीक्षा केंद्र में मुख्य द्वार व सभी वर्ग कक्ष को गुब्बारे व फूलों से अच्छी तरह सजाया गया. साथ ही केंद्र में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं लाइट, जर्नेटर, पेय जल, शौचालय, तलाशी कक्ष, इत्यादि की भी समुचित व्यवस्था की गयी है. व्यवस्था को सुदृढ़ करने में कार्यालय सहायक व महिला वीक्षक ने अच्छी भूमिका निभायी. इस केंद्र पर सात अलग अलग विद्यालयों के छात्रा की परीक्षा आयोजित होनी है. शहरों में बनी रही जाम की स्थिति परीक्षा शुरु होने की वजह से शहरों में चहल-पहल बढ़ गयी है. परीक्षा शुरू होने से पहले व समाप्त होने के बाद क समय शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. शहर क्षेत्र सहित कटिहार अनुमंडल अंतर्गत कुल 38 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. बारसोई में आठ व मनिहारी में छह परीक्षा केंद्र बनाये गये है. खासकर कालीबाड़ी रोड, विनोदपूर, शहीद चौक, गर्ल्स स्कूल रोड, एमजी रोड, बड़ा बाजार, न्यू मार्केट रोड, मिरचाईबाड़ी, मंगल बाजार आदि में जाम की स्थिति बनी रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel