[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण छात्र-छात्राओं के बीच कराया गया

प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण छात्र-छात्राओं के बीच कराया गया

0
प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण छात्र-छात्राओं के बीच कराया गया

हसनगंज प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण छात्र-छात्राओं के बीच कराया. छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम को देखा और ध्यान से सुना. प्रधानमंत्री ने बच्चों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. उन्होंने खेल व पढ़ाई के बीच संतुलन बनाए रखने, समय प्रबंधन के महत्व को समझने तथा प्रकृति से जुड़कर जीवन में ऊर्जा और सृजनात्मकता बनाए रखने का संदेश दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा को उत्सव की तरह लें. आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी करें. उन्होंने बच्चों को मोबाइल व तकनीक का सही उपयोग करने तथा अभिभावकों और शिक्षकों से खुलकर संवाद करने की भी सलाह दी. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका रोजी कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को नई दिशा और सकारात्मक सोच मिली है. कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. इस दौरान विद्यालय अध्यापक नवीन कुमार, धीरज कुमार कमल, केशव कुमार, शब्बीर, अमित विश्वास, रोहित कुमार गुप्ता, अजीत भारती, सुदीप देवनाथ, जमील अख्तर, सुचिता कुमारी, लिपिक सन्नी कुमार बादल सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel