[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार विधानसभा चुनाव शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी की भागीदारी जरूरी: डीएम

विधानसभा चुनाव शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी की भागीदारी जरूरी: डीएम

0
विधानसभा चुनाव शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी की भागीदारी जरूरी: डीएम

– मतदाता जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली कटिहार आसन्न बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के सफल संचालन के लिए स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के नेतृत्व में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गयी. रैली को डीएम ने स्वयं हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया और छात्रों के साथ साइकिल चलाकर हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय से राजेंद्र स्टेडियम पहुंचे. डीएम के साथ साथ चलने से छात्र व युवा बेहद उत्साहित थे. छात्रों के साथ संबंधित विद्यालयों के शिक्षक भी साथ चल रहे थे. डीएम ने बताया कि इस प्रकार की जागरूकता रैली निकालने का मूल उद्देश्य विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाना है. डीएम ने 11 नवम्बर को कटिहार जिले में होने वाले मतदान में भाग लेने के लिए पूरे जिलावासियों का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कटिहार वासी जो मतदाता है. संकल्प लें कि ””पहले मतदान करें फिर जलपान करें. कहा कि वर्तमान त्योहारों के बीच लोकतंत्र के इस महात्योहार को भी उसी उमंग, उत्साह से मनाते हुए शत-प्रतिशत भागीदारी दर्ज कराएं. रैली के दौरान बच्चों ने भी सभी समुदाय के मतदाताओं से निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. निदेशक डीआरडीए सुदामा प्रसाद सिंह, डीईओ राहुल चंद्र चौधरी, डीपीओ (माध्यमिक शिक्षा) के साथ साथ यातायात के पुलिस उपाधीक्षक सद्दाम हुसैन भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel