[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार ऑनलाइन सीएलसी निर्गत के बाद भी छात्रों से हो रही उगाही

ऑनलाइन सीएलसी निर्गत के बाद भी छात्रों से हो रही उगाही

0
ऑनलाइन सीएलसी निर्गत के बाद भी छात्रों से हो रही उगाही

– केबी झा कॉलेज में छात्र सीएलसी के लिए अतिरिक्त दे रहे राशि – ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत 9 से 11 रुपए का कटता था रसीद – इंटर के छात्र-छात्राएं हो रहे परेशान कटिहार केबी झा कॉलेज में अब सीएलसी से लेकर कई अन्य प्रमाण पत्र ऑनलाइन निर्गत किया जा रहा है. बाहर की एजेंसी से कार्य लिया जा रहा है. काउंटरों पर अब छात्र छात्राओं की भीड़ नहीं के बराबर लग रहे हैं. जिसका नतीजा है कि उक्त कार्य में लगे कर्मियों से अब दूसरा कार्य लिया जा रहा है. लेकिन अब भी ऑनलाइन व ऑफलाइन सीएलसी निर्गत के चक्कर में फंस कर केबी झा कॉलेज के इंटर उत्तीर्ण छात्र परेशान हो रहे हैं. एक सौ रुपये चालान कटाने के बाद भी छात्रों से अवैध राशि उगाही की जा रही है. इंटर 2024 के कई छात्र छात्राओं का कहना है कि पूर्व में ऑफलाईन सीएलसी समेत कई तरह के प्रमाण पत्र आसानी से निर्गत हो जाते थे. जब से ऑनलाइन किया गया है उनलोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है. सीएलसी निर्गत को लेकर उपयोग में आने वाले प्रक्रिया के बारे में छात्रों का कहना था कि सीएलसी के लिए किसी भी कैफे से ऑनलाइन चालान एक सौ रुपये का कटाया जाता है.रसीद निर्गत किया जाता है. कॉलेज काउंटर पर जमा किया जाता है. उनलोगों को सीएलसी पर आफलाइन हस्ताक्षर के बाद निर्गत किया जाता है. सीएलसी निर्गत करने के लिए आउटसोसिंग कर्मी को लगाया गया है. सीएलसी हो या अन्य प्रमाण पत्र इसके मद में बिना शुल्क के निर्गत नहीं किये जाने के वे लोग आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं. कई छात्रों ने इसकी शिकायत कॉलेज के प्रधान सहायक से लेकर प्राचार्य तक की है. लेकिन अनसुनी होने के कारण आउटसोसिंग कर्मी का मन बढता जा रहा है. मामले में केबी झा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ हरेन्द्र कुमार सिंह से इस बावत जानकारी लेने पर बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. छात्रों द्वारा अगर लिखित शिकायत दज की जाती है तो सम्बंधित कर्मी के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel