[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार पहल: स्वरोजगार से बदल रही है आधी आबादी की तस्वीर

पहल: स्वरोजगार से बदल रही है आधी आबादी की तस्वीर

0
पहल: स्वरोजगार से बदल रही है आधी आबादी की तस्वीर

प्रशिक्षण, जीविका समूह से जुड़ी छह लाख से अधिक महिलाएं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से हुईं लाभान्वित कटिहार जीविका कटिहार के तत्वाधान में बुधवार को ज्ञान प्रबंधन, संचार एवं मीडिया विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय के सभागार में किया. कार्यशाला का शुभारंभ जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक इंद्र शेखर इन्दु, जीविका के संचार प्रबंधक रुपेश कुमारव अन्य प्रबंधक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. जिले के सभी मीडिया कर्मी, सभी प्रखंडों के प्रखंड संचार नोडल सहित जिला कार्यालय के अधिकारी शामिल हुए. डीआरडीए निदेशक ने अपने अध्यक्षीय संबोधन मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे जिले में चल रहे बेहतर प्रयासों को स्पेस दे. समाज में साकारात्मक वातावरण बनता है और प्रेरणा मिलती है. उन्होंने जीविका के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के माध्यम से हो रहे सामाजिक, आर्थिक परिवर्तन को सराहा. जीविका से जिला परियोजना प्रबंधक इंद्रशेखर इंदु ने जीविका परियोजना में संचार गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए जीविका के उपलब्धियों को बताया. जीविका की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिले के कमोबेश हर परिवार के महिला सदस्य जीविका समूह जुड़ी हुई है तथा आर्थिक एवं सामाजिक स्तर पर आगे बढ़ रही है. कहा, मिशन मोड में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कटिहार जिले के छह लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया गया है. अधिकांश महिलाओं ने रोजगार भी शुरू कर दिया है. बेहतर तरीके से रोजगार करने वाली महिलाओं को चरणबद्ध रूप से दो लाख की राशि रोजगार करने के लिए दी जायेगी. इसके लिए बिहार कैबिनेट से भी स्वीकृति मिल चुकी है. इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों ने उपस्थित कर्मियों को संचार एवं मीडिया के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करते हुए जीवन में संचार की अहमियता पर चर्चा किया. सामाजिक और संगठात्मक परिपेक्ष में मीडिया की भूमिका और प्रस्तुतीकरण पर भी प्रकाश डाला. जीविका के जिला संचार प्रबंधक रूपेश कुमार ने संचार के विभिन्न अवयवों एवं तकनीक को पीपीटी के माध्यम से साझा किया और ज्ञान प्रबंधन एवं संचार के माध्यम पर विस्तृत चर्चा की. प्रखंडों से आये जीविका कर्मियों ने अपने अपने अनुभव को साझा करते हुए संचार की गतिविधियों की महत्व को बताया.| प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया. मंच का संचालन डॉ नितेश कुमार प्रबंधक गैर कृषि ने किया और संचार प्रबंधक रूपेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel