[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार बारसोई प्रखंड सभागार में रोजगार मेला आयोजित, 40 युवकों का चयन

बारसोई प्रखंड सभागार में रोजगार मेला आयोजित, 40 युवकों का चयन

0
बारसोई प्रखंड सभागार में रोजगार मेला आयोजित, 40 युवकों का चयन

– एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर पद के लिए हुआ चयन, पूर्णिया में मिलेगा आवासीय प्रशिक्षण बारसोई बारसोई प्रखंड सभागार में एसआईएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पदों के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया गया. रोजगार मेला में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रोजगार पाने की उम्मीद के साथ आवेदन प्रस्तुत किया. कंपनी के भारतीय अधिकारी प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों में कुल 80 युवकों का रजिस्ट्रेशन किया गया. चयन प्रक्रिया के बाद 40 युवकों का चयन किया गया है. चयनित सभी युवक पूर्णिया में एक माह का आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद एसआईएस द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 65 वर्ष की आयु तक अस्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा. रोजगार मेला के दौरान जीविका के पदाधिकारी हिमांशु शेखर सहित अन्य कर्मी सहयोग के लिए मौजूद रहे. कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel