[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार एचआईवी जांच रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने पर जोर

एचआईवी जांच रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने पर जोर

0
एचआईवी जांच रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने पर जोर

कटिहार सिविल सर्जन सभागार में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, फॉक्सी एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन के साथ एचआईवी, एड्स, सिफलिस एवं हेपेटाइटिस विषय पर समन्वय बैठक हुई. उद्घाटन सीएस डॉ जितेंद्र नाथ सिंह, सीडीओ डॉ अशरफ रिजवी, डीआईओ डॉ एस सरकार, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ एसएम ठाकुर, फॉक्सी की ओर से डॉ रंजना झा तथा इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से डॉ अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. सीएस जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में आने वाले सभी मरीजों की एचआईवी, सिफलिस एवं हेपेटाइटिस बी और सी की जांच सुनिश्चित की जाए तथा उसकी रिपोर्ट एचएमआईएस पोर्टल पर अपलोड की जाय. उन्होंने बताया कि जिले में करीब 121 ऐसे प्राइवेट अस्पताल हैं. जहां से एचआईवी जांच रिपोर्ट पोर्टल पर साझा नहीं की जा रही है. जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई के प्रभाकर कुमार को आवश्यक निर्देश दिए. टेक्निकल एक्सपर्ट अजय कुमार वर्णवाल ने कहा कि करीब 70 से 75 प्रतिशत मरीज प्राइवेट क्लीनिकों में इलाज कराने पहुंचते हैं. ऐसे में यदि समय पर एचआईवी, सिफलिस तथा हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच कर रिपोर्ट साझा की जाए तो कटिहार जिला जल्द ही फर्स्ट 95 लक्ष्य प्राप्त कर सकता है. उन्होंने उच्च जोखिम समूह, माइग्रेंट एवं ट्रकर्स समुदाय से आने वाले लोगों की जांच पर विशेष ध्यान देने की अपील की. सीडीओ डॉ अशरफ रिजवी ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों के सहयोग से राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के सभी लक्ष्य जल्द हासिल किए जा सकते हैं. प्राइवेट अस्पतालों के साथ हुए एमओयू की सूची साझा की गई तथा प्रत्येक माह एफ पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करने का अनुरोध किया. डीपीएम शौनिक प्रकाश ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया. मौके पर जिला सुपरवाइजर डॉ मिथिलेश कुमार ठाकुर, डॉ आभा कुमारी, प्रभाकर लाल, दिनेश कुमार, केसर एवं राम निरेखण दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel