[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार बिजली चोरी गिरोह का भंडाफोड़: सरकारी संस्थानों से चोरी कर बेचते थे सामान, 10 गिरफ्तार

बिजली चोरी गिरोह का भंडाफोड़: सरकारी संस्थानों से चोरी कर बेचते थे सामान, 10 गिरफ्तार

0
बिजली चोरी गिरोह का भंडाफोड़: सरकारी संस्थानों से चोरी कर बेचते थे सामान, 10 गिरफ्तार

नगर पंचायत के CCTV कैमरे व स्कूल के पंखे भी बनाए निशाना, पुलिस की बड़ी कार्रवाई बारसोई बारसोई थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह सरकारी संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों से बिजली एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर सस्ते दामों में बेचता था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई 28 मार्च को थानाध्यक्ष के निर्देश पर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान की गई. पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि मौलानापुर निवासी हरि साह उर्फ बुधवा, जो पेशे से बिजली मिस्त्री है, सरकारी संपत्ति की चोरी कर उसे बाजार में खपाता है, सूचना की पुष्टि के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी टीम गठित की गई,दोपहर करीब 12:30 बजे मौलानापुर स्थित हरि साह के घर पर छापेमारी की गई, पुलिस को देखते ही तीन युवक भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में हरि साह उर्फ बुधवा, अमर कुमार दास एवं छोटू कुमार साह शामिल हैं,पूछताछ में मुख्य आरोपी हरि साह ने स्वीकार किया कि 23 मार्च की रात नगर पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे तथा 25 मार्च की रात प्राथमिक विद्यालय मौलानापुर से 10 सीलिंग फैन चोरी किए गए थे, चोरी के सामान को मात्र 500-500 रुपये में बेच दिया गया. खरीदार समेत कुल 10 आरोपी गिरफ्तार मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चोरी का सामान खरीदने वाले सहित दस को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसमें हरि साह उर्फ बुघवा उम्र करीब 24 वर्ष पे0-नारायण साह,अमर कुमार दास उम्र 28 वर्ष पे0-सत्तो दास ,छोटु कुमार साह उम्र 28 वर्ष पे0-फुलकुमार साह सा0-मौलानापुर थाना-बारसोई,पप्पु कुमार साह पे0-स्व0 गणेश साह, हासिम पे0-स्व0 अकबर ,विष्णु कुमार पे0-स्व0 गोपाल यादव सा0-रघुनाथपुर, राकीब आलम पे0-मोहिद आलम सा0-रघुनाथपुर थाना-बारसोई,चिन्टु कुमार पे0-स्व0 मंगल प्रसाद सा0-निमतला चैक वार्ड नं0-17, मिनहाज पे0-मरतुज सा0-साड़ीबाड़ी चैन्दी वार्ड नं0-16 निरंजन कुमार साह पे0-भोला प्रसाद साह सा0-चुरी पटटी मस्जिद चौक बारसेाई वार्ड न0ं-12 सभी थाना-बारसोई जिला कटिहार के विरूद्ध बारसोई थाना कांड संख्या 50/26, दिनांक 28 मार्च 2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4), 305, 317(2), 317(4) एवं 317(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है, इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने संकेत दिए हैं कि गिरोह के अन्य सदस्यों एवं नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, जिससे आगे और बड़े खुलासे की संभावना है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel