[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कुरसेला चौक पर युवक की हत्या मामले में आठ नामजद, एक गिरफ्तार

कुरसेला चौक पर युवक की हत्या मामले में आठ नामजद, एक गिरफ्तार

0
कुरसेला चौक पर युवक की हत्या मामले में आठ नामजद, एक गिरफ्तार

– एसएफएल की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर की जांच, जुटाये साक्ष्य कुरसेला कुरसेला चौक पर गुरूवार की शाम कटरिया निवासी मिठ्ठू झा उर्फ सागर कुमार की गोली मारकर हत्या मामले में परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. थाना कांड संख्या 03/26 बीएनएस धारा 103 (1)/61(2)/(3)/5 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आठ लोगों पर नामजद आरोपित बनाया गया है. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया है. एसआईटी टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध जगहों पर छापामारी कर रही है. गठित पुलिस टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान व सूचना के आधार पर सतत छापामारी कर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त नीतीश कुमार कटरिया निवासी को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. युवक हत्या कांड को लेकर भागलपुर के एफएसएल दल ने घटना स्थल का बारिकी निरीक्षण किया. उधर मृतक मिठ्ठू का शुक्रवार को त्रिमोहनी संगम गंगा तट पर पुलिस सुरक्षा में दाह संस्कार कर दिया गया. मुखाग्नि मृतक के छोटे भाई कुक्कू झा ने दिया. घटना को लेकर मृतक के परिजनों में दहशत का माहौल था. कटरिया गांव के ग्रामीण घटना को लेकर खुल कर कुछ भी बोलने से गुरेज कर रहे थे. गांव में भय के बीच खामोशी पसरा था. मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी, मां पुनम देवी शव से लिपट कर दहाड़े मार रो रही थी. परिवार में मातम का माहौल बना हुआ था. मृतक की मां बेटे के हत्यारो को बददुआ दे रही थी. हत्या के इस घटना ने टोले के लोगों को भयभीत कर दिया है. कुरसेला चौक के सार्वजनिक चहल -पहल वाले जगह पर सरेशाम हत्या की पहली घटना कुरसेला थाना से तकरीबन दो सौ मीटर के दूरी पर सरेशाम हत्या की यह पहली घटना घटित हुयी है. पुलिस सुरक्षा के चाक- चौबद व्यवस्था को अपराधियों ने धत्ता बता कर हत्या की घटना को बेखौफ होकर अजांम देने का कार्य किया है. हत्या के इस वारदात से बाजार के व्यवसायी व आमजन दहशत में है. घटना से कुरसेला चौक के सार्वजनिक जगह पर सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. बाजार सहित आसपास यह हत्या का घटना चर्चा का विषय बना हुआ है. सवाल उठाया जा रहा है कि जिस सार्वजनिक जगह पर पुलिस की गश्ती और गतिविधि बनी रहती है. उस जगह अपराधियों ने हत्या के घटना को अंजाम देने का कैसे दुसाहस कर लिया. क्या पुलिस की कमजोरी का नब्ज अपराधियों ने भांप लिया था. क्या पुलिस गश्ती और गतिविधि दिखावा रह गया है. इन स्थितियों मे आमजन कितना सुरक्षित है. इस बात का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. भले ही पुलिस हत्यारों को पुलिस सलाखों के पीछे ले आये. पर पुलिस को अपराध नियंत्रण में व्यवस्था में सुधार लाने की अहम जरूरत है. इस घटना के कई वर्ष पूर्व शाहपुर पंचायत के मुखिया कटरिया गांव निवासी नेपाली यादव का अयोध्यागंज बाजार जाने वाले सड़क किनारे गोलियों से छलनी कर हत्या कर दिया था. कटरिया गांव निवासी की बाजार में सरेशाम हत्या की यह दूसरी घटना है. मृतक पर है अपराधिक मामला दर्ज पुलिस जानकारी में बताया गया कि मृतक मिठ्ठू झा उर्फ सागर कुमार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 80/24 में भादवि धारा 302/387/34 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. इसी तरह कुरसेला थाना कांड संख्या 134/23 में धारा 20/22 एनडीपीएस एक्ट और थाना कांड संख्या 184/20 में धारा -25 (1बी) 26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. हत्या के पीछे रंजिश व वर्चस्व कार सवार युवक मिठ्ठू झा की हत्या मामले में पुरानी रंजिश और वर्चस्व की चर्चाएं सामने आ रही है. पुलिस ने प्रथम दृष्टता युवक के हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताया है.सूत्रों का कहना है कि नवगछिया के एक हत्या घटना में इसके विरूद्ध विरोधियों की रंजिश बनी हुयी थी. जिसके लिए विरोधी इनके हत्या के ताक में लगे थे. जीवन पर खतरा को भांप कर मिठ्ठू अलर्ट रहा करता था. अपराधियों ने जिस तरह धावा बोल कर हत्या के घटना को अंजाम दिया. उसने इसे सभंलने तक का मौका नहीं दिया. जानकारी में बताया गया कि गांव में इसके वर्चस्व से कुछेक लोगों के नजरों पर आ गया था. युवक का हत्यारा कौन है और उसका हत्या का मकसद बदला या कुछ और था. यह पुलिस के गहन अनुसंधान के बाद सामने आ सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel