[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मथुरापुर गांव में भीषण अग्निकांड में आठ घर राख

मथुरापुर गांव में भीषण अग्निकांड में आठ घर राख

0
मथुरापुर गांव में भीषण अग्निकांड में आठ घर राख

– लाखों की संपत्ति नष्ट, दो मवेशी भी आग की भेंट चढ़े बारसोई प्रखंड के शिवानंदपुर पंचायत अंतर्गत मथुरापुर गांव में रविवार की देर रात भीषण अग्निकांड की घटना में आठ परिवारों के दर्जनों घर जलकर राख हो गये. आग की इस घटना में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. दो मवेशी भी आग की चपेट में आकर झुलसकर मर गये. गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर अचानक आग लग गयी. विकराल रूप धारण कर लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि प्रभावित परिवारों को घर से सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल सका. पूरा घर गृहस्थी सहित जलकर राख में तब्दील हो गया. घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम, स्थानीय मुखिया कमरुल जमा घटनास्थल पर पहुंचे तथा पीड़ित परिवारों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया. जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा देते हुए अंचल पदाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की. अग्निकांड पीड़ित चिरित कुमार दास, प्रभात कुमार दास, नारायण चंद्र दास, प्रदीप कुमार दास, जूली दास एवं महाबुल आलम ने बताया कि आग इतनी भयावह थी कि घर का एक भी सामान नहीं बचाया जा सका. पहनने के कपड़े और खाने के लिए अनाज तक जल गये. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से किसी तरह जान बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से भोजन एवं आवास की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है. सीओ श्याम सुंदर साह ने बताया कि अग्निकांड की जांच कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि उनके बैंक खाते में उपलब्ध कराई जायेगी. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel