हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को त्याग समर्पण और भाईचारे का पवित्र पर्व ईद उल अजहा बकरीद की नमाज विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों मे शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गयी. बड़ी संख्या में पहुंचकर सामूहिक रूप से नमाज अदाकार देश और क्षेत्र की तरक्की एवं अमन शांति की दुआ मांगी. जगरनाथपुर, बलुआ, ढेरुआ, कालसर व रामपुर पंचायत क्षेत्रों में नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी. आपसी भाईचारे का संदेश दिया. पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला. त्यौहार को लेकर हसनगंज सहित बाजारों में भी रौनक बनी रही और लोग कुर्बानी की परंपरा को धार्मिक विधि विधान के साथ निभाया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष निक्की अपने पुरे पुलिस बल के साथ ईदगाहों व मस्जिदों में मुस्तैद रहीं.