[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार भूकंप का मॉकड्रिल: शहर के पांच स्थानों पर दिखेगा भूकंप सा नजारा

भूकंप का मॉकड्रिल: शहर के पांच स्थानों पर दिखेगा भूकंप सा नजारा

0
भूकंप का मॉकड्रिल: शहर के पांच स्थानों पर दिखेगा भूकंप सा नजारा

– सुबह 8.00 बजे बजेगा सायरन, राहत व बचाव को लेकर मुकम्मल तैयारी कटिहार भूकंप से बचाव के लिए गुरुवार को मॉकड्रिल होगी. इसके लिए पांच स्थानों का चयन किया गया है. भूकंप से बचाव के लिए गुरुवार को जिले में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा. इस मॉकड्रिल के तहत पांच चिन्हित स्थान यथा हरिशंकर नायक उच्च माध्यमिक विद्यालय, मिरचाईबाड़ी, वी मार्ट कॉम्प्लैक्स मिरचाईबाड़ी, सदर अस्पताल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय एवं गुडविल सर्विसेस स्टेशन, एचपी पम्प में एक साथ व एक ही समय पर भूकंप परिदृश्य आधारित मॉक अभ्यास आयोजित की जायेगी. जिसमें सभी हितधारक भाग लेंगे. जिला में मॉकड्रिल को लेकर व्यापक पैमाने पर तैयारिया की गयी है. भूकंप मॉकड्रिल के लिए आदर्श पांच स्थानों का चयन किया गया है. उनमें स्कूल व कॉलेज, जिला अस्पताल, सरकारी कार्यालय, भीड़भाड़ वाला बाजार, मॉल व रिहायशी टाउनशिप शामिल है. इन जगहों के चयन का कारण है कि यहां सबसे अधिक भीड़ होती है. अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुमार धनंजय यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों हुई बैठक में भूकंप मॉकड्रिल को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है. अपर समाहर्त्ता सह आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने बताया कि भूकंप से बचाव के लिए गुरुवार को जिले में व्यापक स्तर पर मॉकड्रिल का आयोजन किया जायेगा. मॉकड्रिल के लिए चिन्हित पांचों स्थानों पर गुरुवार की सुबह 08:00 बजे मॉकड्रिल शुरू होगी और 08:20 पर सायरन बजेगा. चयनित सभी स्थल पर जिला प्रशासन का प्रतिनिधि मौजूद रहेगा, जो इसकी मॉनिटरिंग करेंगे. आपात स्थिति की जानकारी देने के लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है. मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य वास्तविक आपातकालीन स्थितियों (जैसे आग, भूकंप, या अन्य आपदाओं) के दौरान जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए पूर्व तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा योजनाओं की प्रभावशीलता का परीक्षण करना है. यह सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाता है और घबराहट कम करता है. अलग- अलग टीम को मिली है अलग-अलग जिम्मेदारी अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान चिन्हित स्थलों पर अलार्म दल की ओर से भूकंप के आने की सूचना को अलार्म, सायरन बजाकर सबको आगाह व सचेत करेंगे. निकासी दल सभी की निकासी सुनिश्चित करेंगे एवं प्राथमिकता के अनुसार यथा दिव्यांग, वृद्ध, महिला एवं बच्चे को निकासी करना सुनिश्चित करेंगे तथा सभी लोगों के सिर को ढकवा कर निकालना सुनिश्चित करेंगे. खोज एवं बचाव दल भूकंप में फंसे हुए पीड़ितो व घायलो को निकालेंगे एवं प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे. अग्निशमन दल अग्निशमन यंत्रों व अन्य तरीको से अग्निशमन करना सुनिश्चित करेंगे. प्राथमिक चिकित्सा टीम घायलों एवं पीड़ितों को प्राथमिक चिकित्सा अस्पताल जाने से पूर्व की चिकित्सा मुहैया कराएंगे. सुरक्षा दल भवन एवं घटना स्थल एवं सम्पति की सुरक्षा करना सुनिश्चित करेंगे. परिवहन प्रबंधन दल सुरक्षित स्थानों पर लोगो को ले जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel