[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार जनता दरबार, डीएम ने 41 फरियादियों की सुनीं समस्याएं

जनता दरबार, डीएम ने 41 फरियादियों की सुनीं समस्याएं

0
जनता दरबार, डीएम ने 41 फरियादियों की सुनीं समस्याएं

– अमलोगों की समस्याओं से रूबरू हुए जिलाधिकारी कटिहार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में साप्ताहिक शुक्रवारीय जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये 41 आवेदकों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया. इस दौरान सबसे अधिक मामले राजस्व व भूमि सुधार विभाग से संबंधित प्राप्त हुए. जिनकी संख्या लगभग 22 रही. मुख्यतः भूमि मापाई, मुआवजा प्राप्ति, भूमि अतिक्रमण मुक्ति, भूदान, अवैध कब्जा निवारण, नामांतरण, वासगीत पर्चा निर्गमन तथा एसीपी के लाभ से जुड़े मामले शामिल रहे. अन्य विभागों से प्राप्त आवेदनों में डीसीएलआर से संबंधित मामले सात, सिविल सर्जन, गृह रक्षा वाहिनी, विद्युत, पुलिस से संबंधित एक-एक मामले, निबंधन से संबंधित दो, एसडीओ से संबंधित तीन, लोक जन शिकायत से संबंधित तीन सहित अन्य विभागों से जुड़े मामले की सुनवाई की गयी. डीएम ने सुनवाई के दौरान कई आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन आन द स्पॉट किया तथा शेष मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. सभी सीओ को निर्देशित किया कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में प्राप्त मामलों का निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट कराना भी सुनिश्चित करेंगे. डीएम ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि सप्ताह में सोमवार एवं शुक्रवार को प्रत्येक कार्यालय में पदाधिकारी अमलोगों से सीधे मिलकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करते है. नागरिक संबंधित कार्यालय में जाकर अपनी समस्याओं का निदान प्राप्त कर सकते है. वहां अवश्य ही समस्याओं का निराकरण किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel