[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सांसद ने दौरा के क्रम में विभिन्न आयोजनों में लिया हिस्सा

सांसद ने दौरा के क्रम में विभिन्न आयोजनों में लिया हिस्सा

0
सांसद ने दौरा के क्रम में विभिन्न आयोजनों में लिया हिस्सा

कटिहार सांसद तारिक अनवर ने मंगलवार अपने संसदीय क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक व जनसंपर्क कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया. जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि सांसद कदवा प्रखंड अंतर्गत कंटिया पंचायत वार्ड संख्या-12 स्थित शीतला मंदिर प्रांगण में आयोजित आठ पहर हरि नाम संकीर्तन में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता की. इसके उपरांत बारसोई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तलसर में आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. दोपहर में बारसोई प्रखंड अंतर्गत कदमनगाछी पंचायत के रहमानपुर में शोक संतप्त परिवार से भेंट कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. परिजनों को सांत्वना दी. संध्या 06:00 बजे उन्होंने सुघानी पंचायत स्थित सुघानी उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. जहां उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया. सांसद ने गांवों के स्थानीय लोगों से रुबरु हो वहां की जन समस्याओं के बारे में जाना. सांसद ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान हो जायेगा. इस दौरान उनके साथ सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, दिलीप विश्वास, नगीना यादव सहित क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel