[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार भीड़ भाड़ के समय नाला सफाई से शहरवासियों की बढ़ी परेशानी

भीड़ भाड़ के समय नाला सफाई से शहरवासियों की बढ़ी परेशानी

0
भीड़ भाड़ के समय नाला सफाई से शहरवासियों की बढ़ी परेशानी

– दुर्गास्थान चौक पर लोगों ने नगर निगम पर जताया आक्रोश कटिहार नगर निगम की कार्यशैली पर लोगों ने आक्रोश जताया है. शहर के व्यस्त इलाकों में सफाई कार्य को लेकर असमय सफाई कार्य से लोग न केवल परेशान हो रहे हैं, बल्कि नगर निगम की इस क्रियाकलापों की घोर निंदा भी कर रहे हैं. ताजा घटना दुर्गास्थान चौक की है. जहां बुधवार सुबह 9 बजे जब इलाके में लोगों की आवाजाही अपने चरम पर रहती है. नगर निगम की ओर से नाला सफाई का कार्य कराया. जेसीबी मशीन लगाकर सफाई की गयी. जिससे सड़क पर काफी देर लंबा जाम और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गयी. स्थानीय लोगों और दुकानदारों को इस दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क संकरी होने और भीड़भाड़ के समय मशीनों के इस्तेमाल से यातायात बाधित हो गया. पैदल चलने वाले लोगों को भी कीचड़ और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ा. दुकानदार प्रदीप कुमार, सोहेल अख्तर, मनजीत सिंह और हरेराम साह समेत कई स्थानीय लोगो ने नगर निगम के इस रवैये पर नाराजगी जतायी. उनका कहना था कि जब सड़क पर भीड़ कम होती है, उस समय सफाई कार्य नहीं किया जाता. बल्कि जान बूझकर ऐसे समय में काम शुरू किया जाता है जब लोगों की आवाजाही सबसे ज्यादा होती है. आमलोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के कार्य सुबह बहुत जल्दी या देर रात में कराए जायें. ताकि यातायात प्रभावित न हो और लोगों को असुविधा से बचाया जा सके. ऐसे में बारिश का मौसम चल रहा है. नगर निगम को शहर के हर नाले की साफ सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. खास करके यह कार्य ऐसे समय में निर्धारित हो जब लोगों की आवाजाही कम हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel