[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार चिकित्सक रहेंगे 24 घंटे की हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवा रहेगी चालू

चिकित्सक रहेंगे 24 घंटे की हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवा रहेगी चालू

0
चिकित्सक रहेंगे 24 घंटे की हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवा रहेगी चालू

प्रतिनिधि, कटिहार कोलकाता में आईजीकर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बिहार चिकित्सा संघ तथा सभी संगठन के आह्वान पर पूरे देश भर में शनिवार को 24 घंटे के लिए आउटडोर सेवा का बहिष्कार किया गया है. सभी चिकित्सक 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे. न केवल आउटडोर सेवा बल्कि रुटिंन सर्जरी से भी चिकित्सक अपने आप को दूर रखेंगे. हालांकि संगठन के आह्वान पर सिर्फ इमरजेंसी सेवा बहाल रहेगी. सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से लेकर सभी प्राइवेट क्लिनिक की आउटडोर सेवा सुबह 6:00 बजे से लेकर अगले 24 घंटे तक के लिए बाधित रहेंगे. सदर अस्पताल के आउटडोर सेवा भी शनिवार को बाधित रहेगी. यहां तक की सदर अस्पताल में रूटीन सर्जरी भी नहीं होगी. हालांकि इमरजेंसी सेवा सभी प्रकार के बहाल रहेंगे. इस संदर्भ में सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि पूरे पूरे देश में कोलकाता में हुए आरजीकर मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना को लेकर इसके विरोध में जिले के सदर अस्पताल के साथ सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में आउटडोर सेवा बाधित रहेगी. सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही बहाल रहेगी. दूसरी तरफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ केके मिश्रा ने बताया कि ट्रेनिंग डॉक्टर के साथ हुई इस घटना से सभी डॉक्टरों के अंदर भरपूर आक्रोश है. एसोसिएशन पर पूरे देश के साथ कटिहार में भी सभी प्राइवेट क्लीनिक में आउटडोर सेवा बाधित रहेगी. साथ ही रूटीन सर्जरी भी बाधित रहेगी. इमरजेंसी मरीजों को परेशानी नहीं हो इसलिए सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही बहाल रहेगी. गौरतलब है कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से लेकर प्राइवेट संस्थानों में भी सभी चिकित्सक अपनी आउटडोर सेवा को बाधित रखेंगे. घटना के विरोध में सदर अस्पताल परिसर में डॉक्टर और ट्रेनी डॉक्टर विरोध में धरना प्रदर्शन भी करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel