[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार डीएम ने बाबा गोरखनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

डीएम ने बाबा गोरखनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

0
डीएम ने बाबा गोरखनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

– डीएम ने गोरखनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण बलिया बेलौन जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को धार्मिक स्थल बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की. क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की. पूजा के उपरांत जिला पदाधिकारी ने मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग की ओर से कराये जा रहे विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित समय-सीमा की विस्तार से समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को बारीकी से देखा. संबंधित अधिकारियों से कार्य की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, डिज़ाइन और कार्य की गति पर विशेष ध्यान दिया. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जायेगा. निरीक्षण के बाद जिला पदाधिकारी ने निर्माण एजेंसी एवं बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में अब तक पूर्ण हो चुके कार्यों और शेष बचे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. साथ ही उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किया जाये. ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि बाबा गोरखनाथ धाम जिले का एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है. जहां दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. इसे विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में पर्यटन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाये और समय पर सभी योजनाओं को पूर्ण किया जाये. ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें. इस मौके पर डीसीएलआर प्रियंका कुमारी, आजमनगर सीओ रिजवान आलम, मंदिर समिति के सचिव पिंटू यादव सहित समिति के अन्य सदस्य एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel