[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार प्रारंभिक स्कूल पूर्व शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव : डीएम

प्रारंभिक स्कूल पूर्व शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव : डीएम

0
प्रारंभिक स्कूल पूर्व शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव : डीएम

विद्यालय पूर्व शिक्षा ग्रहण पर डीएम ने दिया प्रमाणपत्र

कटिहार. जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल व संपूर्ण शिक्षा प्राप्त होने पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सोमवार को बच्चों को प्रमाणपत्र समर्पित किया. डीएम ने सांकेतिक तौर पर कटिहार सदर के तीन व कटिहार ग्रामीण क्षेत्र के दो बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रारंभिक स्कूल पूर्व शिक्षा पूर्ण होने के पश्चात विद्यारंभ प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया. डीएम ने मौके पर बच्चों के साथ संवाद करते हुए बच्चों के आगे पढ़ाई और खेलकूद संबंधित जानकारी ली. इसके साथ-साथ बच्चों को आगे की पढ़ाई और खेलकूद सरकारी विद्यालयों में करते हुए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर सफल होने के लिए जागरूक किया. इस दौरान आइसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कुमारी पूर्णिमा, कटिहार सदर सीडीपीओ नीलम कुमारी, कटिहार ग्रामीण माधवी रानी, जिला समन्यवक अनमोल गुप्ता, महिला पर्यवेक्षिका और बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे.

बच्चों से ली प्रारंभिक शिक्षा की जानकारी

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त बच्चों से डीएम ने प्रमाणपत्र के बाद सीखे गये पढ़ाई की जानकारी ली. इस दौरान दौरान बच्चों ने डीएम को आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक शिक्षा के दौरान कराये गये पढ़ाई की जानकारी दी. डीएम ने पढ़ाई के साथ-साथ प्रारंभिक विद्यालयों में सीखे गये खेलकूद की भी जानकारी ली. जिलाधिकारी ने कहा गया कि प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद बच्चों का विकास अच्छे से होने पर बच्चे भविष्य में बहुत विकास करते हुए अपने क्षेत्र और समाज का नाम विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष पर ले जाते हैं और समाज का विकास को संपूर्ण करते हैं.

स्वास्थ्य व सुरक्षा के साथ दी जाती है प्रारंभिक शिक्षा की जानकारी : डीपीओ

आइसीडीएस डीपीओ कुमारी पूर्णिमा ने कहा कि बच्चों को स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक शिक्षा की जानकारी आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से उपलब्ध करायी जाती है. इससे बच्चों को भविष्य में पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों में हो रही रुचियों को चिन्हित करते हुए बच्चों को उस क्षेत्र में आवश्यक विकास करने पर विशेष ध्यान रखने की जानकारी दी जाती है. भविष्य में बच्चों को उस क्षेत्र में आवश्यक सुविधा प्राप्त होने पर बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में बहुत विकास करते हुए अपने क्षेत्र और समाज का नाम शीर्ष पर ले जाते है. डीपीओ ने अन्य अभिभावकों को भी अपने बच्चों का सम्पूर्ण विकास के लिए नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित रूप से भेजते हुए बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करते हुए भविष्य में विकास करने के लिए जागरूक करने पर प्रेरित किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel