[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मिशन परिवार विकास अभियान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर डीएम ने किया रवाना

मिशन परिवार विकास अभियान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर डीएम ने किया रवाना

0
मिशन परिवार विकास अभियान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर डीएम ने किया रवाना

कटिहार. परिवार नियोजन सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए इच्छुक दंपतियों को आवश्यक सुविधा का लाभ उपलब्ध कराने के लिए जिले में मिशन परिवार विकास अभियान की शुरुआत की गयी. यह अभियान दो चरणों में पूरा किया जा रहा है. अभियान के पहले चरण के तहत दो से 14 सितंबर तक दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा के रूप में मनाया जायेगा. जिस दौरान दंपतियों को अस्पताल में उपलब्ध परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी सुविधाओं की जानकारी दी जायेगी. इसके बाद 17 से 30 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़े का आयोजन कर इच्छुक दंपतियों को आवश्यक परिवार नियोजन सेवा का लाभ उपलब्ध कराई जायेगी. लोगों को परिवार नियोजन सेवा सप्ताह के दौरान परिवार नियोजन के विभिन्न सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा सभी प्रखंडों के लिए एक एक सारथी रथ को समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. सारथी रथ द्वारा चार से आठ सितंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में माइकिंग के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन सुविधा के लिए जागरूक करते हुए अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने की जानकारी दी जायेगी. इस दौरान प्रभारी सिविल सर्जन डॉ जेपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एस सरकार, प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) डॉ किशलय कुमार, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (डीसीएम) अश्विनी मिश्रा, जिला लेखा प्रबंधक सत्यम शिवम, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी अखिलेश सिंह, पीएसआई जिला प्रतिनिधि शिल्पी सिंह, यूएनएफपीए जिला प्रतिनिधि बुद्ध देव, यूनिसेफ एसएमसी चंद्रविभा, पिरामल स्वास्थ्य के अभिजीत सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे. शादी के दो साल के बाद पहले बच्चे के लिए किया जायेगा जागरूक प्रभारी सिविल सर्जन डॉ जेपी सिंह ने बताया कि दंपती संपर्क पखवाड़े के दौरान जागरूकता रथ द्वारा लोगों को सही उम्र में शादी, शादी के बाद कम से कम दो साल के बाद पहला बच्चा, दो बच्चों में कम से कम तीन साल का अंतराल एवं प्रसव के बाद या गर्भपात के बाद परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों पर जोर दिया जायेगा. इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में ई-रिक्शा कार्यक्रम भी चलाया गया है. जिसके माध्यम से माइकिंग द्वारा लोगों परिवार नियोजन के विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel