[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार निर्माण कार्य ठप, पानी में डूबा डायवर्सन, आवागमन मुश्किल

निर्माण कार्य ठप, पानी में डूबा डायवर्सन, आवागमन मुश्किल

0
निर्माण कार्य ठप, पानी में डूबा डायवर्सन, आवागमन मुश्किल

– नौ वर्षों से 20 हजार आबादी का आवागमन संकट बरकरार – बारिश से पहले पुल निर्माण पूरा करने की मांग, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार बारसोई प्रखंड के कचना थाना क्षेत्र के कमरौल व विघोर पंचायत के बीच बारसोई से विघोर हाट जाने वाली मुख्य सड़क पर निर्माणाधीन केकरा मनी पुल का कार्य ठप पड़ जाने से क्षेत्रीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. पुल निर्माण के लिए बनाया गया अस्थायी डायवर्सन भी अब पानी में डूबने लगा है. आवागमन जोखिम भरा हो गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन एवं सरकार से अविलंब निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा, 2017 की बाढ़ में टूटा पुल आज तक नौ वर्षों बाद भी नहीं बन सका है. अब नए पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई तो कार्य बीच में ही बंद कर दिया गया. निर्माण एजेंसी द्वारा मलवा हटाकर गहरी खुदाई कर दी गयी. लेकिन कई दिनों से कार्य स्थल पर न मजदूर दिखाई दे रहे हैं और न ही निर्माण सामग्री. इससे लोगों में भारी नाराजगी है. वर्तमान स्थिति यह है कि पुल निर्माण के लिए बनाया गया डायवर्सन पानी में डूब चुका है. हल्की बारिश में ही सड़क पर जलजमाव हो रहा है. बाइक सवार जान जोखिम में डालकर किसी तरह आवागमन कर रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा, जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो बरसात के दिनों में यह रास्ता पूरी तरह बंद हो जायेगा. विघोर पंचायत के मुखिया मुजफ्फर हुसैन व महेशपुर मुखिया अयूब अली ने बताया कि बरसात और संभावित बाढ़ के दौरान यहां तेज धार बहने की आशंका है. लोगों का संपर्क पूरी तरह टूट सकता है. इस सड़क के बंद होने से कचना थाना क्षेत्र की लगभग चार पंचायतों के करीब 20 हजार लोगों को बारसोई अनुमंडल एवं प्रखंड अस्पताल जाने में भारी कठिनाई होगी. साथ ही कचना स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को बारसोई जंक्शन पहुंचने के लिए लगभग 11 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा कार्य को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. निर्माण स्थल पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है. कार्य बंद रहने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. लोगों ने जिला प्रशासन, ग्रामीण कार्य विभाग एवं राज्य सरकार से मांग की है कि जनहित को देखते हुए तत्काल पुल निर्माण कार्य शुरू कराया जाय. ताकि बरसात से पहले लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel