कटिहार. जिला बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजन के बीच सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का किया गया. जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक यस्शवी ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना है. कार्यक्रम के दौरान कुल 49 यथा कटिहार अनुमंडल स्थित बुनियाद केन्द्र, सदर कटिहार में कुल 37, बुनियाद केन्द्र, मनिहारी में कुल 11 एवं बुनियाद केन्द्र, बारसोई में एक चयनित दिव्यांग लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों का वितरण किया गया. मौके पर अधिकारियों एवं अतिथियों ने शुभकामनाएं देते हुए सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और समाज के सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहरायी. इस अवसर पर बुनियाद केंद्र एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कर्मी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.