[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार विकसित भारत अभियान व रोजगार गारंटी पर हुई चर्चा

विकसित भारत अभियान व रोजगार गारंटी पर हुई चर्चा

0
विकसित भारत अभियान व रोजगार गारंटी पर हुई चर्चा

कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत के पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा हुई. ग्राम पंचायत के समग्र विकास को लेकर कई अहम बिंदुओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया. ग्राम सभा में विकसित भारत अभियान के तहत जी राम जी से जुड़े मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की. प्रमुख रूप से 125 दिन की रोजगार गारंटी, ग्राम सभा द्वारा विकसित ग्राम पंचायत योजना, बेरोज़गारी भत्ते के लिए बेहतर प्रावधान के अंतर्गत सभी सरकारी योजनाओं का आपसी तालमेल, समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने तथा देरी की स्थिति में मुआवजे की व्यवस्था जैसे मुद्दे शामिल रहे. तकनीक से ग्रामीणों को सशक्त बनाने पर भी विशेष जोर दिया. ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया ज्ञान चंद्र मंडल ने कहा कि योजनाओं की सही जानकारी और जनभागीदारी से ही पंचायत का सर्वांगीण विकास संभव है. उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. पंचायत सचिव प्रसेनजीत कुमार, पंचायत सेवक सुशांत कुमार राज, उप मुखिया नजरुल हक, स्वच्छता पर्यवेक्षक जाबिर हुसैन, कार्यपालक सहायिका ज्ञान शिखा, सभी वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में अनुभवी ग्रामीण उपस्थित रहे. ग्राम सभा में ग्रामीणों ने भी अपने सुझाव व समस्याएं रखीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel