[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार लोगों में दिन भर होती रही जीत हार को लेकर चर्चा

लोगों में दिन भर होती रही जीत हार को लेकर चर्चा

0
लोगों में दिन भर होती रही जीत हार को लेकर चर्चा

कटिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद लोगों की परिणाम जानने की इंतजार अब समाप्त हो गयी. शुक्रवार की सवेरे 8:00 बजे से मतगणना शुरू होगी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के तीनगछिया स्थित कृषि बाजार समिति के प्रांगण में मतगणना होगी. मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी है. चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दल के प्रत्याशियों की ओर से भी तैयारी को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है. इस चुनाव में कुल 87 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है. शुक्रवार को ईवीएम से इनकी किस्मत खुलेगी. पर मुख्य रूप से कटिहार जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश पर महागठबंधन व एनडीए के बीच मुकाबला है. ऐसे में दोनों गठबंधन के प्रत्याशियों की ओर से भी मतगणना को लेकर तैयारी की गयी है. गुरुवार को दोनों गठबंधन सहित अन्य दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से खासकर अपने-अपने मतगणना अभिकर्ता को मतगणना की बारीकियों को समझाया गया. साथ ही मतगणना के दिन की रणनीति भी तय की गयी. माना जा रहा है कि सवेरे 9:00 बजे तक मतगणना का पहला रुझान आ जायेगा. हालाकिं मतगणना शुरू होते ही सबसे पहले पोस्टल बैलट की काउंटिंग होगी. पोस्टल बैलट की काउंटिंग के बाद विधानसभा वार बनाए गए 14-14 टेबुल पर ईवीएम से मतों की काउंटिंग शुरू होगी. मतगणना के दिन सवेरे 6:00 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी की ओर से मतगणना में लगाए गए कर्मियों व अधिकारियों को मतगणना से जुड़े ब्रीफिंग की जायेगी. उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के लिए द्वितीय व आखिरी चरण के तहत कटिहार के सात विधानसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था. चौक-चौराहा व सार्वजनिक स्थलों पर होती रही जीत हार की चर्चा विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को होने वाली मतगणना के पूर्व गुरुवार को दिन भर जीत हार को लेकर चर्चा होती रही. सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों के दफ्तरों के अलावा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के चौक चौराहा पर भी जीत हार को लेकर चर्चा होती रही. साथ ही चाय-नाश्ते की दुकान तथा होटलों में लोग बस जीत हार की चर्चा में ही तल्लीन दिखे. अपने अपने गणित के जरिए लोग जीत हार का दावा भी करते दिखे. चर्चा में कोई महागठबंधन प्रत्याशी की जीत का दावा करते दिखे तो कोई एनडीए प्रत्याशी के जीत को लेकर आश्वस्त थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel