[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका व उसके उपयोग पर की चर्चा

कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका व उसके उपयोग पर की चर्चा

0
कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका व उसके उपयोग पर की चर्चा

– केएमसी के स्थापना दिवस पर नई तकनीकों के प्रति प्रशिक्षित होने की आवश्यकता पर जोर कटिहार कटिहार मेडिकल कॉलेज में 15 अक्तूबर को स्थापना दिवस धूमधाम से मना. आर्टफिसियल एंड मेडिकल साइंस विषय पर एक सतत सीएमई का सफल आयोजन डॉ सीबा हुसैन (अधीक्षक) कटिहार मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित हुआ. चिकित्सा क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका व उसके उपयोग पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया. मुख्य अतिथि डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह, रजिस्ट्रार, बिहार काउंसिल ऑफ मेडिकल रजिस्ट्रेशन की विशेष उपस्थिति रही. डॉ अहमद अशफाक करीम ने चिकित्सा शिक्षा और उपचार में तकनीकी प्रगति को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया. डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नैतिक उपयोग तथा चिकित्सकों को नई तकनीकों के प्रति प्रशिक्षित होने की आवश्यकता पर जोर दिया. डॉ आरबी गुप्ता और डॉ सीबा हुसैन ने बताया कि कैसे एआई चिकित्सकीय निदान, शोध और शिक्षण में नई दिशा प्रदान कर रही है. विशेषज्ञों द्वारा एआई के क्लिनिकल उपयोग, रेडियोलॉजी, डायग्नोस्टिक्स और अनुसंधान में इसके अनुप्रयोग पर व्याख्यान और चर्चाएं की गयी. विद्यार्थियों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया. समापन केक कटिंग समारोह के साथ किया गया. छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया. मालूम हो कि इस तरह के आयोजन कटिहार मेडिकल कॉलेज के निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel