[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कुरसेला देवीपुर चौक पर ट्रक ने दिव्यांग को कुचला, मौत

कुरसेला देवीपुर चौक पर ट्रक ने दिव्यांग को कुचला, मौत

0
कुरसेला देवीपुर चौक पर ट्रक ने दिव्यांग को कुचला, मौत

कुरसेला.

एनएच-31 देवीपुर चौक के पास मंगलवार देर शाम ट्रक की चपेट में आने से 45 वर्षीय अज्ञात दिव्यांग की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दिव्यांग व्यक्ति देवीपुर चौक पर सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान पूर्णिया की ओर से कुरसेला की तरफ तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिव्यांग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक कि उम्र करीब 45 साल है, फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पायी है. हादसे के बाद जुटे लोगों में से कोई भी मृतक को पहचान नहीं कर पाया. आशंका जताई जा रही है कि दिव्यांग आसपास के किसी गांव का रहने वाला हो सकता है. पुलिस आसपास के थानों और गांवों में संपर्क कर पहचान कराने में जुटी है.

एनएच पर बढ़ रहे हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि देवीपुर चौक पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते हैं. न तो स्पीड ब्रेकर है और न ही ट्रैफिक सिग्नल. लोगों ने प्रशासन से चौक पर स्पीड कंट्रोल के इंतजाम करने की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel