[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार आज से शुरू होगी डिप्लोमा- सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा

आज से शुरू होगी डिप्लोमा- सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा

0
आज से शुरू होगी डिप्लोमा- सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा

– कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, जिला प्रशासन ने जारी किया संयुक्त आदेश प्रतिनिधि, कटिहार बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के दिशा निर्देश के आलोक में शनिवार व रविवार को डिप्लोमा- सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जायेगी. इस प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर राज्य के विभिन्न पॉलिटेकनिक संस्थानों के पॉलिटेकनिक डिप्लोमा व मेडिकल कॉलेजों, पारा मेडिकल संस्थानों के पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जायेगा. जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की ओर से संयुक्त आदेश भी जारी किया गया है. संयुक्त आदेश के अनुसार सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही गश्ती दल भी गठित की गयी है. परीक्षा संचालन के दौरान उड़नदस्ता टीम की ओर से भी परीक्षा संचालन का जायजा लिया जायेगा. अपर समाहर्ता सुमन कुमार साह व पुलिस उपाधीक्षक मृदुलता को परीक्षा संचालन के लिए वरीय पदाधिकारी बनाया गया है. इस परीक्षा के आयोजन के लिए शहर में कुल 23 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है. परीक्षा केन्द्र की सूची के अनुसार शनिवार को पीई के लिए एकल पाली में परीक्षा आयोजित की जायेगी. जबकि इसके अगले दिन यानी रविवार को सभी निर्धारित परीक्षा केंद्र पर एकल पाली में परीक्षा ली जायेगी. अभ्यर्थी शामिल होंगे. प्रवेश को लेकर समय निर्धारित संयुक्त आदेश में कहा गया है कि परीक्षा केन्द्रों पर शनिवार को अभ्यर्थियों को प्रवेश का समय पूर्वाह्न 08:00 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित है. पूर्वाहन 10:30 बजे के पश्चात परीक्षा केन्द्रों का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जायेगा. वैध कारण से कोई अभ्यर्थी अगर विलम्ब से पहुंचते है तो इसकी जांच कर केन्द्र में प्रवेश की अनुमति प्रतिनियुक्त पदाधिकारी द्वारा दी जायेगी. पूर्वाह्न 10:45 बजे के बाद केन्द्रों में प्रवेश पूर्ण रूपेण वर्जित रहेगा. परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड, 10वीं का एडमिट कार्ड जिसपर फोटो हो या स्कूल का आई कार्ड और केवल नीला व काला बॉल प्वाइंट पेन लेकर केन्द्र पर प्रवेश करेंगे. अभ्यर्थियों को चप्पल. आधी बाजू की कमीज, कुर्ती पहन कर केन्द्र पर प्रवेश किया जाना है. जूते पहनकर आने वालों को परीक्षा केन्द्र परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. इन 23 केंद्रों पर होगी परीक्षा शहर के जिन 23 केंद्रों पर शनिवार को डिप्लोमा- सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा ली जायेगी. उनमें डीएस कॉलेज, सूर तुलसी इंटर कॉलेज, केबी झा कॉलेज, स्कॉटिश पब्लिक स्कूल, प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय शरीफगंज, उमा देवी मिश्रा बालिका उच्च विद्यालय, प्लस टू आदर्श हाई स्कूल न्यू कॉलोनी, हरिशंकर नायक प्लस टू हाई स्कूल मिरचाईबाड़ी, एएएम चिल्ड्रन एकेडमी फसिया टोला, माहेश्वरी एकेडमी, प्लस टू गांधी हाई स्कूल न्यू कॉलोनी, सीताराम चमरिया इंटर कॉलेज, जयमाला शिक्षा निकेतन हृदयगंज, उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी तीनगछिया, उर्दू मिडिल स्कूल कदवा रामपारा, मेरी इमाकुलेट बरमसिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय हवाईअड्डा, मीडिल स्कूल मिरचाईबाड़ी, प्लस हाई स्कूल बीएमपी सात, मारवाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय डहेरिया, प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय सदर अस्पताल रोड, चिल्ड्रेन्स हैप्पी होम रोजिदपुर, मारवाड़ी पाठशाला बड़ा बाजार शामिल है. जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित संयुक्त आदेश के अनुसार परीक्षा को लेकर समाहरणालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष बनया गया है. जिसमें दूरभाष संख्या क्रमश: 06452 239025, 242400 एवं 239026 स्थापित किया गया है. इस नियंत्रण कक्ष में प्रत्येक पाली में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मनीषा कुमारी एवं पुलिस पदाधिकारी के रूप मे गृह रक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा ममता कुमारी को प्रभार दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel