[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार गोरखनाथ धाम में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग

गोरखनाथ धाम में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग

0
गोरखनाथ धाम में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग

बलिया बेलौन. पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने पर्यटन सह कला एवं सांस्कृतिक मंत्री अरुण शंकर प्रसाद को पत्र लिखकर बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है. बताया की यहां सालों भर विवाह का कार्यक्रम होता है. मंदिर परिसर में विवाह भवन नहीं होने से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है. विवाह भवन निर्माण कराने की मांग की है. बाबा गोरखनाथ धाम के शिवलिंग में सुरक्षित जलाभिषेक व दर्शन के लिए रेलिंग का निर्माण की मांग, बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में मुख्यमंत्री से लेकर न्यायधीश, उच्च पदस्थ पदाधिकारी, मंत्री आदि को आवागमन होता है. ऐसे में अति विशिष्ट व्यक्तियों के सुरक्षित ठहराव के लिए यहां अतिथि गृह की आवश्यकता है. महाशिवरात्रि व श्रावण पूर्णिमा के मौके पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित एवं सुरक्षा के लिए एक प्रशासनिक भवन बनाने की मांग की है. शिवभक्त श्रद्धालुओं की सुविधा व विश्राम के लिए यात्री शेड की मांग की गयी है. ज्ञात हो की मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कराने के लिए 14 करोड़ 25 लाख की राशि से सौंदर्यीकरण के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य निर्माणाधीन है. उक्त सुविधा भी मंदिर परिसर में प्रदान करना आवश्यक है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel