[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार पूर्व उपमुख्यमंत्री ने की शूटिंग अभ्यास पर तत्काल रोक लगाने की मांग

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने की शूटिंग अभ्यास पर तत्काल रोक लगाने की मांग

0
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने की शूटिंग अभ्यास पर तत्काल रोक लगाने की मांग

मिलिट्री ग्राउंड की गोलियों से सहमे लोग, रिहायशी इलाकों के घरों पर गिरे कारतूस, दीवारों पर निशान

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7 के मैदान में चल रहे शूटिंग अभ्यास से तेजा टोला व महिपाल नगर में मची खलबली

पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक से की बात, जान-माल का खतरा बताया

कटिहार. पूर्व उप मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद ने शहर के रिहायशी इलाकों में गिर रही गोलियों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7 (बीसएपी-7) के मैदान में चल रहे शूटिंग अभ्यास के दौरान उपयोग किए जा रहे आयुध (हथियारों) की गोलियां आम नागरिकों के लिए गंभीर खतरा बन गई हैं. पिछले कल से ही शहर के घने रिहायशी इलाकों जैसे तेजा टोला, महिपाल नगर और चौहान टोला में आसमान से गोलियां गिर रही हैं. इससे स्थानीय लोगों के जान-माल की क्षति का बड़ा खतरा पैदा हो गया है.

घरों की दीवारों पर मिले गोलियों के निशान, दहशहत में लोग

पूर्व डिप्टी सीएम ने बताया कि इन इलाकों में कई मकानों की छतों और दीवारों पर गोलियों के सीधे निशान पाए गए हैं. सड़कों और आंगन में गोलियां बिखरी हुई मिली हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद, सुरक्षा बलों ने इन गोलियों को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है. घटना की भयावहता को देखते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक (एसपी), कटिहार एवं अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों को इस पूरे मामले की त्वरित जानकारी दी है. उन्होंने जनहित और सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए इस शूटिंग अभ्यास को अविलंब बंद करने का कड़ा निर्देश दिया है.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पूर्व डिप्टी सीएम को दी जानकारी

इस खतरनाक स्थिति और लोगों के डर से पूर्व उप मुख्यमंत्री को क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूर्व पार्षदों ने अवगत कराया था. घटना की जानकारी देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व नगर निगम पार्षद राधेश्याम गिरी, जीवछ श्रीवास्तव, श्याम सुंदर मंडल, शेखर सिंह, धीरेंद्र मोहन आर्य और रामाधार प्रसाद आदि शामिल रहे. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आबादी वाले क्षेत्रों के ठीक बगल में इस तरह का अभ्यास जारी रहा, तो कभी भी कोई बड़ी और अप्रिय घटना घट सकती है. प्रशासन को इसका कोई सुरक्षित और वैकल्पिक रास्ता निकालना चाहिए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel