[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार गंगा, कोसी, बरंडी के जलस्तर में तीसरे दिन भी दर्ज की गयी कमी

गंगा, कोसी, बरंडी के जलस्तर में तीसरे दिन भी दर्ज की गयी कमी

0
गंगा, कोसी, बरंडी के जलस्तर में तीसरे दिन भी दर्ज की गयी कमी

कटिहार. जिले के सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी कमी दर्ज की गयी है. गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में गिरावट जारी है. हालांकि बरंडी का जलस्तर में कमी होने के बावजूद एनएच 31 डूमर में लाल निशान से 87 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. दूसरी तरफ जलस्तर में कमी के बावजूद कोसी नदी का जलस्तर रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान से 87 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर काढ़ागोला घाट पर घट रही है. पर अभी यहां का जलस्तर लाल निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर लाल निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर में रविवार की शाम को 27.31 मीटर दर्ज किया गया, जो सोमवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 27.28 मीटर हो गया है. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 30.62 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि सोमवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 30.57 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर रविवार की शाम जलस्तर 30.89 मीटर दर्ज की गयी. सोमवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 30.87 मीटर हो गया है. बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में भी कमी दर्ज की गयी है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास रविवार की शाम में 31.49 मीटर था. सोमवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 31.47 मीटर हो गया है. जबकि कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर रविवार की शाम में 28.66 मीटर था. सोमवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 28.63 मीटर हो गया है.

महानंदा के जलस्तर में नरमी

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी के जलस्तर में गिरावट जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक रविवार की शाम में महानंदा नदी का जलस्तर झौआ में 29.66 मीटर दर्ज किया गया है, जो सोमवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 29.62 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 29.64 मीटर था, जो घटकर 29.58 मीटर हो गया. कुर्सेल में रविवार की शाम जलस्तर 29.60 मीटर था, जो 12 घंटे बाद सोमवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 29.57 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 26.91 मीटर था, जो 12 घंटे बाद घटकर 26.86 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर रविवार की शाम में 27.55 मीटर था. सोमवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 27.52 मीटर हो गया है. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में घट रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 28.45 मीटर रहा है. सोमवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 28.39 हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 27.93 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद सोमवार की सुबह में घटकर 27.87 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel